WTC Final Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। कंगारू टीम अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका आईसीसी ट्रॉफी के लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेगी। दोनों ही टीमों ने इस साइकल में जबरदस्त क्रिकेट खेली है। खासतौर पर प्रोटियाज टीम बेहतरीन लय में दिखाई दी है। हालांकि, पैट कमिंस की सेना से पार पाना बावुमा एंड कंपनी के लिए आसान नहीं होगा।
कैसी खेलेगी डब्ल्यूटीसी फाइनल में पिच?
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड का ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम करेगा। लॉर्ड्स में गेंद काफी लहराती है और तेज गेंदबाज शुरुआती सेशन में जमकर कहर बरपाते हैं। पिच में नमी रहने तक फास्ट बॉलर्स का लॉर्ड्स में जलवा रहता है और बल्लेबाज पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है वैसे ही पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती चली जाती है।
साल 1980 से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 7 में जीत नसीब हुई है, जबकि 2 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे प्लेयर्स को इस मैदान पर खेलने का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
लॉर्ड्स में अब तक कुल 147 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान 53 में जीत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 43 मैचों में मैदान टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनने वाली टीम ने मारा है। लॉर्ड्स में पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 310 रन रहा है। दूसरी इनिंग का औसतन स्कोर 299, तो तीसरी पारी में 256 एवरेज स्कोर है। हालांकि, इस ग्राउंड पर चौथी पारी में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल रहता है। चौथी पारी का औसतन स्कोर भी सिर्फ 157 का है।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
21 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
53 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines