WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया को हारकर साउथ अफ्रीका ने पहली बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। 27 साल के बाद साउथ अफ्रीका ने कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है, ये अफ्रीकी टीम के लिए एक भावुक पल था। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर जीत को लेकर हर कोई साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन की तारीफ कर रहा है। वहीं दूसरी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क भी साउथ अफ्रीका की जीत पर थोड़े भावुक दिखे और उनका मानना है कि भविष्य में ये टीम ओर भी आईसीसी ट्रॉफी जीतेगी।
साउथ अफ्रीका की जीत से गदगद हुए क्लार्क
स्पोर्ट्स एंकर यशिता गुप्ता से बातचीत करते हुए माइकल क्लार्क ने कहा “साउथ अफ्रीका काफी अच्छी टीम रही है, वे हर बार खिताब के बेहद करीब रहते थे और उन्होंने एक आईसीसी ट्रॉफी जीती है वे आगे ओर भी ट्रॉफी जीत सकते हैं। जिससे साउथ अफ्रीका टीम की बेड़ियां भी टूट जाएगी। टेस्ट क्रिकेट में विश्व कप जीतना साउथ अफ्रीका के लिए बहुत बड़ी बात है।”
ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मिली हार
मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 रन बनाए थे। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली थी, इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 66 रन बनाए थे। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में कागिसो रबाड़ा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे और मार्को येनसन ने 3 विकेट हासिल किए थे।
इसके बाद पहली पारी में साउथ अफ्रीका भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में महज 138 रन पर सिमट गई थी। अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में डेविड बेडिंगघम ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए थे।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 207 रन बनाए थे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 58 रन की पारी खेली थी। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में कागिसो रबाड़ा ने 4 और लुंगि एनगिडी ने 3 विकेट चटकाए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने इस मैच को चौथे दिन 5 विकेट खोकर जीत लिया था। दूसरी पारी में एडेन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा ने साउथ अफ्रीका की तरफ से कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। मार्करम ने 136 रन की पारी खेली थी और बावुमा ने 66 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- WTC फाइनल में हार के बाद स्टीव स्मिथ के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बने पहले ऑस्ट्रेलियन
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
40 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
49 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines