WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया था, हालांकि ऑस्ट्रेलिया अभी भी कमबैक कर सकती है। कमबैक करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास एकमात्र रास्ता विकेट लेना बचा है, क्योंकि साउथ अफ्रीका के हाथ में अभी 8 विकेट बचे हैं और टीम को जीत के लिए महज 69 रन ओर बनाने है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया को कमबैक करने के लिए गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी ने गुरु मंत्र दिया है। जिसके चलते चौथे दिन कंगारू गेंदबाज बाजी को पलट सकते हैं।
क्या चौथे दिन पलटेगा मैच का रुख?
तीसरे दिन का खेल कत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 213 रन बना लिए थे। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को महज 2 ही विकेट मिल पाई थी और ये दोनों विकेट भी अकेले मिचेल स्टार्क ने चटकाई थी, बाकि कोई दूसरा गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर पाया था। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी ने कहा “चौथे दिन की शुरुआत में ही हमे एक विकेट चटकाना होगा। मार्करम और टेम्बा दोनों सेट हो चुके हैं, अगर हम एक विकेट चटकाकर नए बल्लेबाज को क्रीज पर लाने में कामयाब हो जाते हैं तो हमारी मैच में वापसी की शुरुआत हो जाएगी। 8 विकेट कैसे चटकाए जाएंगे इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। सिर्फ 1 विकेट लेना और फिर देखिए वहां से क्या हो सकता है?”
टेम्बा-मार्करम के बीच हुई 143 रन की साझेदारी
तीसरे दिन साउथ अफ्रीका के 2 विकेट 70 रन के अंदर गिर गए थे। इसके बाद एडेन मार्करम और टेम्बा बावुमा के बीच 143 रन की साझेदारी हुई, जिसके चलते टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा। तीसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए मार्करम ने शतक और टेम्बा बावुमा ने अर्धशतक लगाया था। फिलहाल मार्करम 102 और बावुमा 65 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है।
साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रही है। अभी तक अफ्रीका की टीम टेम्बा बावुमा की कप्तानी में एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में अब साउथ अफ्रीका की पहली बार डब्ल्यूटीसी का खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- कप्तान बनते ही फ्लॉप हो गए निकोलस पूरन, MI New York को पहले ही मैच में मिली हार
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
4 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
6 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
6 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
8 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines