WTC Final 2025: एक समय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को उनके खतरनाक स्लेजिंग के लिए भी जाना जाता था। पिछले कुछ सालों में ऐसा मैदान पर कम होता देखा गया है। हालांकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का वो पुराना रूप दिखा। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने चैंपियन बनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा कर दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियन टीम की भी पोल खुल गई है।
हाल के समय में बदला है ऑस्ट्रेलिया टीम का अंदाज
खतरनाक स्लेजिंग के लिए पहचाने जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले कुछ समय से मैदान पर शांत रहती है। हालांकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऐसा देखने को नहीं मिला। ट्रॉफी जीतने के बाद इस बारे में बात करते हुए कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना थोड़ा अलग है। वे मैदान पर उतने मुखर नहीं होते हैं। वे अभी भी अपनी शारीरिक भाषा और कौशल के माध्यम से आक्रामक हैं, लेकिन मैदान पर बहुत ज्यादा बात नहीं होती है। हालांकि फाइनल में इससे कुछ अलग देखने को मिला।’
हार देख स्लेजिंग पर उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की ही जरूरत थी. वहीं उनके 8 विकेट बचे हुए थे. ऐसे में हार को करीब से देखकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का अंदाज बदल गया. जिसके बारे में कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ‘चोक’ शब्द का इस्तेमाल करते सुना। आज सुबह ही हम पर चोकर्स का ठप्पा लग गया। एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने यह बात कही कि हम अभी भी आउट हो सकते हैं। मैंने यह बात सुनी। हमें फाइनल में पहुंचे हुए कई साल हो गए हैं, हम इतिहास में दर्ज हो गए हैं। अब हम ऐसी चीज का हिस्सा हैं जो पहले कभी नहीं हुई।’
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड पहुंचा भारतीय दिग्गज, गौतम गंभीर की लेगा जगह? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
कौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
10 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
38 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines