WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल आज से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने जा रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंची है तो वहीं टीम के पहली डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया इस बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंच नहीं पाई है लेकिन फिर भी टीम पर करोड़ों रुपये की बरसात होने वाली है। डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया इस बार तीसरे पायदान पर रही।
टीम इंडिया को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इस बार टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई थी। टीम इंडिया इस बार पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर रही। रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे पायदान पर रहने के चलते टीम इंडिया को इनाम के तौर पर 12.33 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।
खिताब का बचाव करने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया
पिछली बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर पहली बार डब्ल्यूटीसी का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया की टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो वो डब्ल्यूटीसी का खिताब 2 बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी।
इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट फॉर्मेट में लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रही है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने पिछले 7 मैचों में लगातार जीत हासिल की है। जिसके चलते पहली बार अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंची है, अब टेम्बा बावुमा के पास अपनी कप्तानी में अफ्रीका को पहला डब्ल्यूटीसी का खिताब जिताने का सुनहार मौका है।
ये भी पढ़ें:- WTC Final: ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका ट्रॉफी कोई भी जीते, पहली बार होगा ये कारनामा
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
21 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
28 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines