WPL 2026 Mega Auction: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए आज यानी 27 नवंबर को नई दिल्ली में मेगा ऑक्शन होने जा रहा है. इस बार कुल 277 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन टेबल पर आएगा और टीमों को 73 खाली स्लॉट भरने हैं. इसमें कई स्टार प्लेयर्स का नाम शामिल है. वहीं, ऑक्शन से कुछ घंटे पहले ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर जेस जोनासेन ने अचानक अपना नाम वापस ले लिया है. जोनासेन के इस फैसले की बड़ी वजह भी सामने आई है.
जेस जोनासेन ने क्यों वापस लिया नाम?
ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर जेस जोनासेन कंधे की चोट के कारण WPL मेगा ऑक्शन से हट गई हैं. वह फिलहाल चोट से उबर रही हैं और पूरी तरह फिट होने में अभी समय लगेगा. जोनासेन ने 26 नवंबर को प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग में डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी को अपनी चोट के बारे में बताया.
33 साल की जोनासेन WPL में तीन सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खेल चुकी हैं और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. बाएं हाथ की स्पिनर जोनासेन ने 20.75 की औसत से 33 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा, उन्होंने बल्ले से भी 18 पारियों में 24.58 की औसत और 138.49 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. उन्होंने 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है.
ये भी पढ़ें- Virat Kohli का फैन WWE का बहुत जल्द बनेगा फुल टाइम रेसलर, दिग्गज Randy Orton ने भरी हुंकार
चोटिल खिलाड़ियों का नहीं मिलेगा रिप्लेसमेंट
भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल वनडे वर्ल्ड कप 2025 में चोटिल हो गई थीं. इसके अलावा, यास्तिका भाटिया, सीमर वीजे जोशीथा और पूजा वस्त्राकर भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. ये सभी खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल तो होंगी, लेकिन उनका खेलने पर संशय बना हुआ है. ऐसे में अगर कोई फ्रेंचाइजी इन्हें खरीदती है, तो रिप्लेसमेंट की अनुमति नहीं होगी.
मार्की प्लेयर्स और ऑक्शन की जानकारी
WPL मेगा ऑक्शन की शुरुआत मार्की प्लेयर्स से होगी, जिनमें दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह भी शामिल हैं. मार्की खिलाड़ियों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया है. सभी फ्रेंचाइजियों को मिलाकर 73 स्लॉट खाली हैं. यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पर्स है, जो 14.5 करोड़ रुपये के साथ मेगा ऑक्शन में उतरेगी.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट सीरीज में हार के बाद क्या गौतम गंभीर को किया जाएगा बाहर? रिपोर्ट में BCCI के फैसले का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines