हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2024: कौन हैं शोभना आशा? 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, पलट दी हारी बाजी

Who is Sobhana Asha in Hindi: शोभना आशा की उम्र 32 साल है। आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी कर महफिल लूट ली। शोभना ने 5 विकेट चटकाए। उन्होंने कुल 4 ओवर में 22 रन दिए और पांच विकेट झटके। आइए जानते हैं कि ये प्रतिभाशाली गेंदबाज कौन है।

विज्ञापन
Sobhana Asha

Who is Sobhana Asha in Hindi: फटाफट क्रिकेट का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। वुमंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) के तहत शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। यहां एक गेंदबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूट ली। हम बात कर रहे हैं आरसीबी की गेंदबाज शोभना आशा की। शोभना आशा ने अपनी शानदार गेंदबाजी से 5 विकेट चटकाए। इसी के साथ उन्होंने वुमंस प्रीमियर लीग में इतिहास रचा। शोभना आशा WPL में 5 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं।

कौन हैं शोभना आशा?

01 जनवरी 1991 को जन्मीं 32 साल की आशा शोभना जोए बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। शोभना आशा का जन्म केरल के त्रिवेंद्रम में हुआ था। उनके पिता ऑटो ड्राइवर थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए आर्थिक तंगी को आड़े नहीं आने दिया। शोभना आगे बढ़ती गईं और आज उन्होंने इतिहास रच दिया है। शोभना दाएं हाथ से बल्लेबाजी और लेगब्रेक गुगली गेंदबाजी करती हैं। शेन वॉर्न उनके फेवरेट बॉलर रहे। शोभना इंडिया ए वुमन, इंडियन बोर्ड प्रेसीडेंट वुमन इलेवन, केरल और पुडुचेरी के साथ ही रेलवेज के लिए खेल चुकी हैं।

विज्ञापन

10 लाख रुपये में आरसीबी ने चुना था 

डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन संस्करण में शोभना आशा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 10 लाख रुपये में चुना था। कहना गलत नहीं होगा कि शोभना के रूप में आरसीबी को शानदार गेंदबाजी ऑलराउंडर मिल गया है। पिछले साल उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 5 मैचों में 5 विकेट चटकाए थे। ज्यादातर मैचों में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन अब शोभना ने पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है।

एक ओवर में चटकाए 3 विकेट 

शोभना ने एक ओवर में 3 विकेट चटकाकर हारी हुई बाजी पलट दी। उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर श्वेता शेरावत, चौथी पर ग्रेस हैरिस और छठी पर किरण नवगिरे को आउट कर मैच का रुख ही पलट दिया।

विज्ञापन

दरअसल, 17 वें ओवर से पहले यूपी वॉरियर्स मजबूत स्थिति में थी। 16वें ओवर तक उसने 3 विकेट खोकर 126 रन बना लिए थे। ऐसे में उसे जीत के लिए 4 ओवर में जीत के लिए 32 रन की दरकार थी। लगने लगा कि यूपी वॉरियर्स आसानी से मैच निकाल ले जाएगी, लेकिन शोभना की घातक गेंदबाजी के आगे यूपी वॉरियर्स की टीम बिखरती चली गई। आरसीबी ने ये मुकाबला अंतिम ओवर के रोमांच के साथ 2 रन से जीत लिया।

WPL में 5 विकेट लेने वाली सिर्फ चौथी गेंदबाज

इन 5 विकेटों के साथ शोभना आशा WPL में 5 विकेट लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज बन गई हैं। आपको बता दें कि सबसे पहले यूएसए की तारा नॉरिस ने पिछले साल 5 विकेट लेकर इतिहास रचा था। वह डब्ल्यूपीएल में 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं। इसी के साथ पिछले साल गुजरात मारिजैन कैप ने 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। वहीं किम गर्थ 36 रन देकर 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुकी हैं। इस लिस्ट में अब
शोभना आशा का नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RCB vs UPW: आरसीबी ने यूपी के जबड़े से छीनी जीत, शोभना आशा ने 5 विकेट लेकर बदली मैच की तस्वीर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola