World Test Championship: भारतीय टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हालत बेहद खराब हो गई है। टीम इंडिया सीरीज के दो मैच हार चुकी है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत के ऊपर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है। दूसरे मैच में टीम इंडिया को 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्वाइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के लिए अब आगे की राह काफी कठिन होने वाली है। वहीं भारत की हार ने WTC में प्वाइंट्स टेबल का पूरा समीकरण ही बदल दिया है।
1. भारत
अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचना है तो उसको अपने अगले 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल करनी होगी। इनमें से 5 मैच टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलने हैं। वहीं एक मैच अभी न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के सामने काफी बड़ी चुनौती होने वाली है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए आगे की राह उतनी आसान नहीं है। हालांकि अभी भी टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है।
2. ऑस्ट्रेलिया
टीम इंडिया के बाद WTC में प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे पायदान पर है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का दूसरा प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को आगे अपने 7 मैचों में से 4 मैच जीतने होगे। जिसमें से 5 मैचों की सीरीज कंगारू टीम को भारत के खिलाफ खेलनी है।
3. श्रीलंका
WTC में प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम तीसरी नंबर पर बनी हुई है। श्रीलंका के पास भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है। उसको अपने अगले 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल करनी होगी। जिनमें से श्रीलंका को दो मैच साउथ अफ्रीका और एक मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना है।
ये भी पढ़ें;- IND vs NZ: क्या इन 4 सीनियर प्लेयर्स को बाहर करने का आ गया टाइम? कतार में खड़े हैं ये चार युवा
4. न्यूजीलैंड
दूसरे टेस्ट मैच में भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड की टीम चौथे पायदान पर आ गई है। अभी भी न्यूजीलैंड के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का मौका है। जिसके लिए उसको अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे।
5. साउथ अफ्रीका
बांग्लादेश को हराने के बाद साउथ अफ्रीकी की टीम WTC में प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर आ गई है। अफ्रीका के पास 5 मैच बचे हैं। इनमें से अगर अफ्रीका की टीम 4 मैच जीत जाती है तो वो भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बना लेगी।
ये भी पढ़ें;- IND vs NZ: कागजी शेर मैदान पर ढेर, धरा का धरा रह गया कोहली-रोहित का अनुभव, कुछ तो शर्म करो टीम इंडिया!
संबंधित खबरें
SAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
21 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
33 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
51 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
58 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines