ICC World Test Championships: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. साल 2027 से शुरू होने वाले नए WTC चक्र में सभी 12 टेस्ट टीमें हिस्सा लेंगी. अब तक सिर्फ 9 टेस्ट खेलने वाली टीमों के बीच ये टूर्नामेंट खेला गया है. हालांकि, टूर्नामेंट पहले की तरह सिंगल-टियर फॉर्मेट में ही खेला जाएगा. दरअसल, पिछले एक साल से आईसीसी और क्रिकेट बोर्डों के बीच टू-टियर सिस्टम, प्रमोशन-रेलीगेशन और फंडिंग मॉडल को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन इन मुद्दों पर बात नहीं बनी.
ECB ने रेलीगेशन-प्रमोशन मॉडल का किया विरोध
हाल ही में ICC की तिमाही बैठक में कई बोर्डों को इस बात की चिंता जताई कि अगर कोई बड़ी टीम निचले डिवीजन में चली गई, तो वह भारत या ऑस्ट्रेलिया जैसी टॉप टीमों से मुकाबला नहीं कर पाएगी. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के सीईओ रिचर्ड थॉम्पसन ने भी इस चिंता को सामने रखा था. उन्होंने कहा था, “अगर इंग्लैंड का फॉर्म गिरा और हम डिवीजन-2 में चले गए, तो क्या हम ऑस्ट्रेलिया या भारत से नहीं खेल पाएंगे? ऐसा नहीं हो सकता. हमें समझदारी से फैसला लेना होगा.” न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रोजर टूज की अगुवाई वाली आईसीसी की वर्किंग कमेटी इस मुद्दे पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकाल पाई.
अब 12 टीमों में होगी WTC की जंग
हालांकि, सभी 12 टीमों को WTC में शामिल करने के फैसले को एक पॉजिटिव कदम माना जा रहा है. अब हर टीम को इस चक्र में एक तय संख्या में टेस्ट मैच खेलने होंगे. हालांकि, इसके लिए किसी बोर्ड को अतिरिक्त फंडिंग नहीं दी जाएगी. इससे अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी नई टेस्ट टीमों को भी लगातार खेलने का मौका मिलेगा. एक बोर्ड डायरेक्टर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, “अब हर देश को टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा. जो टीमें इस फॉर्मेट को आगे बढ़ाना चाहती हैं, उन्हें अब प्रोत्साहन भी मिलेगा.”
ये भी पढ़ें- क्यों छीनी गई मोहम्मद रिजवान के हाथों से वनडे टीम की कप्तानी? नए कैप्टन शाहीन अफरीदी ने खुद किया बड़ा खुलासा
वनडे सुपर लीग की होगी वापसी?
इसके साथ ही खबर यह भी है कि अगले वनडे वर्ल्ड कप के बाद 13 टीमों की ODI सुपर लीग की भी वापसी हो सकती है. यह लीग 2023 में बंद कर दी गई थी, लेकिन अब बोर्ड इसे दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि वनडे क्रिकेट को एक नई संरचना मिल सके. एक बोर्ड डायरेक्टर के अनुसार, सुपर लीग की वापसी से ODI क्रिकेट को एक ठोस स्ट्रक्चर मिल सकता है, जिसकी इसे बहुत जरूरत है. ODI फॉर्मेट अभी भी अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट आई सामने! जानें किस टीम ने किन-किन खिलाड़ियों को रखा बरकरार?
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
15 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
30 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
42 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines