Abtaha Maqsood: यूएई में महिला टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण हो रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने जीत 16 रन से जीत हासिल की थी। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए थे। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम निर्धारित ओवर में 103 रन ही बना पाई। वहीं, इस मैच के बाद स्कॉटलैंड की टीम लेग स्पिनर अबताहा मकसूद चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
जानें क्यों सोशल मीडिया पर छाईं अबताहा मकसूद
दरअसल, इस मैच में अबताहा मकसूद हिजाब पहन कर मैदान पर उतरी थीं। इसके बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे पहले वो स्कॉटलैंड टीम के फोटोशूट और वार्म अप मैच मे भी वह हिजाब पहनकर ही मैदान में नजर आई थी।
ये भी पढ़ें:- 3 भारतीय खिलाड़ी जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं हुए आउट, एक था धोनी का ‘डुप्लीकेट’
पाकिस्तान से है कनेक्शन
अबताहा एक पाकिस्तान मूल की हैं। उनके जन्म ही पहले ही अबताहा का परिवार पाकिस्तान छोड़कर स्कॉटलैंड में शिफ्ट हो गया था। उनका जन्म 1 जून 1999 को ग्लासगो में हुआ था। वो एक लेग स्पिनर हैं। उनका पूरा नाम अबताहार माहिन मकसूद है। 19 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था।
कुछ ऐसा रहा है करियर
अगर अबताहा मकसूद के करियर की बात करें तो उन्होंने स्कॉटलैंड के लिए 8 वनडे और 54 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 19 और 54 विकेट लिए हैं। वो लीग क्रिकेट में भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं। इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट में वो बर्मिंघम फिनिक्स के लिए खेलते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स रही थी ध्वजवाहक
एक क्रिकेटर के अलावा वो हिजाब पहनकर ताइक्वांडो भी खेल चुकी हैं। वो ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। आप को जानकार हैरानी होगी कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में स्कॉटलैंड देश का प्रतिनिधित्व किया था। वो कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में स्कॉटलैंड के दल की ध्वजवाहक भी रही थी। हिजाब पहनकर क्रिकेट खेलने को लेकर उन्होंने कहा, “हिजाब उनकी पहचान है। इसपर उन्हें गर्व हैं। स्कूल के समय से ही वो हिजाब पहन रही हैं।”
ये भी पढ़ें:- कौन हैं जाफर चौहान? न लिस्ट ए और न हंड्रेड में खेला क्रिकेट, पहली बार इंग्लैंड टीम में हुई एंट्री
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
5 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
51 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines