Sanjay Manjrekar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में लाइव कमेंट्री के दौरान अपनी टिप्पणी की वजह से वो मुश्किलों में घिर गए हैं। मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा था कि उन्हें उत्तर भारत के खिलाड़ियों को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
दरअसल, कमेंट्री के दौरान संजय मांजरेकर टीम इंडिया की विमेंस टीम के सपोर्टिंग स्टाफ को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कमेंटेटर ने पंजाब के पूर्व खिलाड़ी और टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली को लेकर बात की। इस पर संजय मांजरेकर ने कहा कि वो उन्हें पहचान नहीं पाए।
ऑन एयर कही ये बात
संजय मांजरेकर ने ऑन एयर ने कहा था, “मुझे माफ करें, मैं उन्हें पहचान नहीं पाया हूं। नॉर्थ के खिलाड़ियों की तरफ मैं ज्यादा ध्यान नहीं दे पाता हूं।” उनका ये कमेंट सोशल मीडिया पर यूजर्स को पसंद नहीं आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर संजय मांजरेकर की आलोचना की। फैंस उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।
भारत को करना पड़ा था हार का सामना
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड से हुआ था। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ़ 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines