WPL 2025: यूपी वारियर्स ने महिला प्रीमियर लीग में सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को हरा दिया है। इससे पहले यल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने छह विकेट पर 180 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।सुपर ओवर में RCB को 9 रन बनाने थे, लेकिन RCB की टीम सिर्फ चार रन ही बना पाई।
UP के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
181 रन के स्कोर का पीछा करते हुए यूपी वारियर्स की शुरुआत खराब रही। किरण 12 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद वृंदा दिनेश 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ताहलिया मैकग्राथ बिना काटा खोले ही आउट हो गई। टीम ने अपने टॉप 3 विकेट 50 रन के अंदर ही खो दिए थे। इसके बाद कप्तान दीप्ती शर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकीं और 13 गेंदों में 25 रन बनाकर हो गईं हैं। उनके आउट होने के बाद श्वेता सहरावत ही कुछ देर तक टिक सकी और उन्होंने 31 रन बनाए।
उनके आउट होने के बाद सोफी एक्लेस्टोन ने मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका लगाकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। लेकिन आखिरी गेंद पर वो रन आउट हो गईं, जिसके बाद मैच टाई हो गया था और मैच का परिणाम सुपरओवर से निकला।
RCB के लिए एलिस पैरी ने बनाई फिफ्टी
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स के खिलाफ छह विकेट पर 180 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से सबसे ज्यादा एलिस पैरी ने बनाए। उन्होंने नाबाद 90 रन बनाए, जबकि डैनी व्याट हॉज ने 57 रन की पारी खेली। यूपी वारियर्स की तरफ से चिनेले हेनरी, दीप्ति शर्मा और ताहलिया मैकग्रा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
18 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
25 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
44 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines