Womens Premier League 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में आज गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां गुजरात का ये इस सीजन का दूसरा मैच है तो वहीं यूपी वॉरियर्स अपना पहला मैच खेलेगी। गुजरात जायंट्स का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था, जिसमें गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था।
अब गुजरात की टीम पिछले मैच की गलतियों को भुलाकर इस मैच को जीतना चाहेगी, तो वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम गुजरात को हराकर जीत के साथ डब्ल्यूपीएल के तीसरे सीजन का आगाज करना चाहेगी। वहीं, इस मैच में फैंस की नजरें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर रहने वाली है।
गुजरात में बदलाव के कम चांस
पिछले मैच में गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी काफी कमाल की रही थी। हालांकि, गेंदबाजी और फील्डिंग में जरूर टीम सुधार करना चाहेगी। आरसीबी के खिलाफ गुजरात की बेहद खराब फील्डिंग देखने को मिली थी। गुजरात की बेथ मूनी और एशले गार्डनर कमाल की फॉर्म में हैं, दोनों खिलाड़ियों ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाए थे। ऐसे में एकबार फिर से इन दोनों खिलाड़ियों पर टीम की ज्यादा उम्मीदें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें:- WPL 2025: थर्ड अंपायर के फैसले पर छिड़ा विवाद, क्या MI के साथ हुई बेईमानी?
यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
दीप्ति शर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, चामरी अटापट्टू, चिनेले हेनरी, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, ग्रेस हैरिस, आरुशी गोयल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), एलाना किंग, सोफी एक्लेस्टोन।
गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
एश्ले गार्डनर (कप्तान),बेथ मूनी (विकेटकीपर), लाउरा वोल्वार्ड्ट, दयालन हेमलता, सिमरन शेख, डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देयोल, तनुजा कंवर, सायली सतघरे, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऋषभ पंत का दिखा नया रूप, बताने लगे साथी खिलाड़ियों का भविष्य
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
35 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
57 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines