WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 में यूपी वारियर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ था। इस मैच में यूपी वारियर्स 33 रन से जीत हासिल की। ये यूपी वारियर्स की इस सीजन में पहली जीत है।
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज हुए फेल
178 रन के स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। मेग लैनिंग 5 रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली वर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 56 बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर सका। मैरिज़ान कप्प (9), और एनाबेल सदरलैंड (5), जेस जोनासेन (5) और सारा ब्राइस (5) जल्द ही आउट हो गईं। क्रांति गौड़ ने 4 ओवर में 25 रन दे कर 4 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिया। दिल्ली की टीम 144 रन पर सिमट गई ।
हेनरी ने खेली धमाकेदार पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 177 रन बनाए। यूपी वारियर्स के लिए हेनरी ने 23 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 62 रन बनाये । एक समय पर यूपी वारियर्स की टीम ने 91 रन पर ही 6 विकेट खो दिए थे। इसके बाद हेनरी ने अरूंधति रेड्डी को 19वें ओवर में तीन छक्के लगाकर 18 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की।
हेनरी की इस पारी के दम पर यूपी ने दमदार स्कोर बनाया जबकि उसके अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। यूपी के लिये किरण नवगिरे ने 20 गेंद में 17 रन बनाये। जोनासेन ने 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं, मैरिज़ान कप्प और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, शिखा पांडे को एक विकेट मिला।
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
36 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines