IND W vs BAN W Match Preview: ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी. यह मैच रविवार, 26 अक्टूबर को नवी मुंबई में खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है, जबकि बांग्लादेश का सफर खत्म हो चुका है. ऐसे में यह मैच औपचारिक मात्र होगा, जिसमें टीम इंडिया सेमीफाइनल से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी. मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभाविते प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.
टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बदलाव?
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 53 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की थी. भारत को लगातार 3 हार के बाद जीत मिली थी. ऐसे में टीम उसी प्लेइंग XI के साथ जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कोई बदलाव होने की कम ही संभावना है. पिछले मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल दोनों ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. ऐसे में इस मुकाबले में भी दोनों से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
भारत और बांग्लादेश में किसका पलड़ा है भारी?
भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 वनडे मैच खेले गए हैं. इसमें से 6 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. वहीं, एक मैच टाई रहा. बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है और इस मुकाबले में भी भारतीय टीम की जीत पक्की मान जा रही है. इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है और काफी कमजोर नजर आई है.
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में आया ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का भूचाल, 7 विकेट लेकर रचा नया इतिहास, तोड़ा 43 साल पुराना रिकॉर्ड
कब और कहां देखें लाइव?
भारत और बांग्लादेश के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का 28वां मुकाबला नवी मुंबई में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 2.30 टॉस किया जाएगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, फैंस जियोहॉटस्टार ऐप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
IND W vs BAN W: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत : प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चारणी और रेणुका सिंह ठाकुर.
बांग्लादेश : फरगाना हक, रुब्या हैदर झीलिक, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्तारी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, निशिता अख्तर निशी ओर मरूफा अख्तर.
ये भी पढ़ें- इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से हुई छेड़छाड़ के बाद BCCI ने दिया बड़ा बयान, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines