Women’s ODI World Cup 2025 IND W vs PAK W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आज यानी 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमादास स्टेडियम में महामुकाबला होने जा रहा है. एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के बीच तनाव देखने को मिला, टीम इंडिया ने किसी भी मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था. जिसके बाद से बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि क्या महिला क्रिकेट में भी ये हैंडशेक कंट्रोवर्सी देखने को मिलेगी. वहीं मैच से पहले महिला टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए. इस दौरान पाकिस्तानी रिपोर्ट ने एक ऐसा सवाल किया, जिसके चलते टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर ने रिपोर्टर को चुप करा दिया.
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ ड्रामा
अक्सर मैच से पहले टीम के कप्तान को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए देखा जाता है, लेकिन भारत-पाक मैच से पहले महिला टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पाकिस्तानी रिपोर्टर ने पूछा कि हमने देखा है कि पाकिस्तान और भारत, दोनों की महिला टीमों के बीच अच्छा तालमेल है, कम से कम इस विश्व कप से पहले तो। तो क्या आपको लगता है कि एशिया कप की कड़वाहट महिला टीमों पर भी हावी हो सकती है?”
इससे पहले गेंदबाजी कोच पाकिस्तानी रिपोर्टर के इस सावल का जवाब दे पाते, टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर ने रिपोर्टर को ऐसे सवाल करने से रोक दिया. मीडिया मैनेजर ने बोला हमने कहा था कि हम पहला प्रश्न नहीं लेंगे, इसलिए चलिए अगले प्रश्न पर चलते हैं.
वनडे क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान का हेड टू हेड
वनडे क्रिकेट में हमेशा से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा रहा है. साल 2005 में दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच खेला गया था. तब से भारत और पाकिस्तान के बीच 11 वनडे मैच खेले जा चुके हैं और सभी मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. आज तक पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम एक भी मैच टीम इंडिया के खिलाफ नहीं जीत पाई.
ये भी पढ़ें:-IND W vs PAK W Head To Head: पाकिस्तान पर लगा है 11-0 का ‘कलंक’, वनडे में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines