Women World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. टीम इंडिया ने इस मैच में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 330 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जो कि टीम इंडिया के लिए वनडे विश्व कप का सबसे बड़ा टोटल था. इसके बाद भी टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टीम के लिए ये इस टूर्नामेंट की लगातार दूसरी हार रही. इस करीबी हार के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी निराश नजर आई और उन्होंने गेंदबाजों की बजाय बल्लेबाजों पर ही इसका ठीकरा फोड़ दिया.
हार के बाद क्या बोली हरमनप्रीत कौर?
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस हार के बाद एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ तौर पर कहा, “जिस तरीके से हमें शुरुआत मिली थी, हमारे 30 से 40 रन और होने चाहिए थे. आखिरी के 6 ओवरों में हम रन बनाने से चूक गए, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा. ये एक अच्छी बल्लेबाजी की पिच थी और अंत में अच्छी बल्लेबाजी न करना हमें भारी पड़ा.”
सलामी जोड़ी ने की रिकॉर्ड साझेदारी
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई. मंधाना ने ताबड़तोड़ 80 रन बनाए तो वहीं प्रतिका ने 75 रनों की पारी खेली. इन दोनों ने मिलकर टीम इंडिया के पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की. एक वक्त पर टीम इंडिया का स्कोर 44 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 294 रन था लेकिन इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई और टीम इंडिया 48.5 ओवरों में ही 330 रनों पर ऑल आउट हो गई.
सदरलैंड बनी टीम इंडिया के बल्लेबाजों का ‘काल’
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड ने इस मैच में पंजा खोला. उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए 9.5 ओर फेंके, जिसमें महज 40 रन खर्च करते हुए उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा बल्लेबाजी में कप्तान एलिसा हेली ने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने 107 गेंदों में 142 रनों की तूफानी पारी खेल मैच को ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया और टीम ने 6 गेंद रहते ही विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा चेज पूरा किया.
ये भी पढ़िए- IND W vs AUS W: भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में किया खेला, इस नंबर पर है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines