Women Premier league 2024 Where To Watch Live : महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 23 फरवरी से खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल 2024 की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और पिछले सीजन की रनरअप दिल्ली कैपिटल्स के बीच घमासान मैच से होगी। बता दें कि डब्ल्यूपीएल लीग के पहले सीजन का फाइनल भी इन दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था। अब एक बार फिर यह दोनों धाकड़ टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि आप यह घमासान मुकाबला कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।
इस समय होगा मैच शुरू
23 फरवरी शुक्रवार को डब्ल्यूपीएल 2024 का पहला मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले शाम 6:30 बजे बीसीसीआई की तरफ से ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे अपनी चमक बिखरते हुए नजर आएंगे।
फोन पर कहां देखें लाइव
महिला प्रीमियर लीग 2024 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण जियो सिनेमा ऐप पर किया जाएगा। आप यहां सभी मैच फ्री में लाइव देखने को मिलेंगे। बता दें कि इसके लिए आपको सिर्फ अपने फोन में जियो सिनेमा ऐप को डाउनलोड करना है। जिसके बाद आप डब्ल्यूपीएल 2024 को आसानी से देख सकते हैं। वहीं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का घमासान मुकाबला भी जियो सिनेमा ऐप पर ही लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल जारी, जानें किस टाइम खेले जाएंगे दोपहर और शाम के मैच
टीवी पर कहां देखें मैच
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दूसरे सीजन का पहला मैच आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर आसानी से लाइव पूरे परिवार के साथ बैठ कर देख सकते हैं। बता दें कि आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर हिंदी, इंग्लिश के साथ कई भाषा में इस मुकाबले का लुफ्त उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 Schedule Announced: आईपीएल 17 का शेड्यूल जारी, RCB खेलेगी पहला मैच; कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
लैपटॉप पर भी देखें लाइव मैच फ्री में
महिला प्रीमियर लीग 2024 के मैच फोन और टीवी के अलावा लैपटॉप पर भी काफी आसानी से देख सकते हैं। लैपटॉप पर इस मैच को लाइव देखने के लिए जियो सिनेमा की वेबसाइट पर जाना होगा और लॉइंन करना होगा। जिसके बाद आप डब्ल्यूपीएल 2024 का पहले मैच के साथ-साथ ओपिनिंग सेरेमनी का लुफ्त भी काफी आसानी से आप अपने लैपटॉप पर उठा पाएंगे।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines