हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान महिला क्रिकेटर की हैरतअंगेज फील्डिंग, फैंस ने मेन्स टीम को लगाई लताड़; देखें Video

Women Asia Cup 2024 Pakistan: महिला एशिया कप 2024 में पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की सैयदा अरूब की हैरतअंगेज फील्डिंग देखने को मिली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
aroob shah

Women Asia Cup 2024 Pakistan: श्रीलंका में इन दिनों महिला एशिया कप 2024 खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में 23 जुलाई को पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान ने जीत लिया था। इस मैच को जीतने के साथ पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में पाकिस्तान की सैयदा अरूब की फील्डिंग अब काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। सैयदा की ऐसी हैरतअंगेज फील्डिंग देखकर फैंस भी हैरान है। जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की मेन्स टीम की जमकर बेइज्जती की।

सोशल मीडिया पर छाया सैयदा का वीडियो

यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में जब सैयदा गेंदबाजी कर रही थी, तब उन्होंने अपनी ही गेंद पर ऐसा रन आउट किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर अब फैंस सैयदा की ये शानदार फील्डिंग देखकर मेन्स टीम को जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या राहुल-रोहित की राह पर गौतम गंभीर? ऐसा रहा टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन

विज्ञापन

इसको लेकर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि मुझे अभी भी अंडर-19 वर्ल्ड कप में उसका एक कैच याद है। यह असाधारण काम था। उस मैच के बाद मैंने उसका इंटरव्यू लिया। उसने कहा मुझे फील्डिंग का बड़ा शौक है और अच्छी फील्डिंग तो दिल से होती है।

पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 103 रन बना पाई थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने इस स्कोर को बिना कोई विकेट खोए 14.1 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच को जीतकर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025 की नीलामी से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है गुजरात टाइटंस, सामने आए नाम

ये भी पढ़ें:- Exclusive: कैसे कोच साबित होंगे गौतम गंभीर? पूर्व सेलेक्टर ने कही बड़ी बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola