Wimbledon 2024 final: स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अलकराज ने लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने विंबलडन के फाइनल में 7 बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच को सीधे सेट में 6-2, 6-2, 7-6 (7-4) में हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है।
पिछले भी फाइनल में अलकराज ने जोकोविच को दी थी मात
पिछले साल विंबलडन के फाइनल में भी उन्होंने जोकोविच को ही हराया था और उन्हें आठवीं बार ये खिताब जीतने से रोक दिया है। ये उनका इस साल का दूसरा ग्रैंडस्लैम हैं। इससे पहले उन्होंने फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
चोट के बाद नोवाक जोकोविच ने की थी वापसी
इस टूर्नामेंट में वापसी करके जीत हासिल करना ही नोवाक जोकोविच के लिए बड़ी बात थी। 3 जून को फ्रेंच ओपन के दौरान उनका घुटना चोटिल हो गया था। इस चोट की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। उन्हें इसकी सर्जरी भी करानी पड़ी थी। इस सर्जरी के बाद वो रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने के करीब आ गए थे।
नहीं था जोकोविच के पास कोई जवाब
इस मैच में स्पेनिश खिलाड़ी के आगे जोकोविच की एक नहीं चली। मैच की तस्वीर शुरू से ही साफ हो गई थी। कार्लोस अलकराज के आगे जोकोविच टिक ही नहीं पा रहे थे। उन्होंने पहले ही सेट में जोकोविच की सर्विस ब्रेक की। पहले ही गेम में 7 बार ड्यूस हुआ, जबकि 5 बार ब्रेक पॉइंट की स्थिति बनी। उन्होंने लगातार दो सेट में जोकोविच पीछे छोड़ दिया। जोकोविच के पास तीसरा सेट जीतकर मैच को चौथे सेट में ले जाने का मौका था, लेकिन वो इसमें भी सफल नहीं हुए।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines