Virat Kohli: आईपीएल 2025 का आगाज मार्च में होने वाला है। आगामी सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियां कमर कस चुकी हैं। सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लगभग सभी टीमें इस बार बड़े बदलाव के साथ उतरेंगी। वहीं सभी की निगाहें आरसीबी पर भी टिकी हुई हैं। 17 सालों से आईपीएल ट्रॉफी का सूखा झेल रही आरसीबी ने अभी तक अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि विराट कोहली ही आरसीबी के नए कप्तान होंगे। फ्रेंचाइजी ने भी अपने नए कप्तान को लेकर कुछ सवालों का जवाब दिया है।
कौन होगा आरसीबी का नया कप्तान?
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने किसी आईपीएल कप्तान पर अपना दांव नहीं खेला था। ऐसे में उम्मीद जताई गई थी कि विराट ही आगामी सीजन में आरसीबी की कमान फिर से संभालेंगे। अब आरसीबी के नए कप्तान को लेकर फ्रेंचाइजी के सीओओ राजेश मेनन ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा कि फिलहाल हमने कुछ भी तय नहीं किया है। हमारी टीम में 4-5 लीडर हैं। हमने अभी तक इस बारे में विचार-विमर्श नहीं किया है कि हमें क्या करना है। हम विचार-विमर्श करेंगे और फिर किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।
विराट ने कई सालों तक आरसीबी की कप्तानी संभाली है। उन्होंने 143 मैचों में आरसीबी की कप्तानी करते हुए 66 मैच जीते हैं, जबकि 70 मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में खरीदे गए खिलाड़ियों को लेकर राजेश मेनन ने कहा कि हम इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि हमारे पास किस तरह की कमी है और हमें क्या पूरा करना है और हमें किस तरह की भारतीय कोर टीम बनाने की जरूरत है, और अगर आप एम चिन्नास्वामी (स्टेडियम) में खेलना चाहते हैं, तो हमें किस तरह के गेंदबाजी आक्रमण की जरूरत है। और हमने अपनी टीम के लिए वही किया।
विराट कोहली साल 2008 से हिस्सा
विराट कोहली आरसीबी का साल 2008 से हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई सालों तक इस टीम की कप्तानी भी संभाली है। लेकिन रन मशीन एक बार भी अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना पाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: पहले वनडे में इतिहास रच सकते हैं मोहम्मद शमी, करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines