West Indies vs Pakistan 3rd ODI: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला त्रिनिदाद में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान टीम को वो दर्द मिला, जिसको खिलाड़ी सालों तक नहीं भूल पाएंगे। तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को 202 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को सीरीज में 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। 34 साल के बाद वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को वनडे सीरीज में हराया है। इस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों की भी पोल खुल गई। वेस्टइंडीज की खतरनाक गेंदबाजी के सामने पाक बल्लेबाजों की एक न चली। बाबर आजम से लेकर कप्तान मोहम्मद रिजवान तक वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का ज्यादा देर सामना नहीं कर पाए।
5 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता
इस मैच में पाकिस्तान की टीम महज 92 रनों पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान के 5 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, हसन अली और अबरार अहमद इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके अलावा पाकिस्तान टीम के सबसे शानदार बल्लेबाज कहे जाने वाले बाबर आजम भी महज 9 रन बनाकर आउट हो गए थे।
इस मैच में मिली करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान टीम को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलमान आगा ने बनाए थे, जिनके बल्ले से 30 रन निकले।
जेडन सील्स ने चटकाए 6 विकेट
इस मैच में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने काफी शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। तीसरे वनडे में गेंदबाजी करते हुए जेडन सील्स ने 7.2 ओवर में महज 18 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इस सीरीज में जेडन सील्स ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। इसके अलावा मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:-WI vs PAK: हार के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान का बड़ा बयान, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा?
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
45 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines