Vaibhav Suryavanshi: देश में इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेली जा रही है. टूर्नामेंट का पहला राउंड खत्म हो गया है. 24 दिसंबर को इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसी बड़ी हंस्तियों ने भी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया. रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए खेला, जबकि विराट कोहली ने दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया. वहीं, बिहार की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने भी भाग लिया. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी. हालांकि इसके बावजूद वह अगला मैच नहीं खेलेंगे. इसकी वजह भी सामने आई है.
वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेलेंगे अगला मैच?
दरअसल वैभव बिहार के लिए दूसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे. वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है. इस अवॉर्ड के लिए चुने गए बच्चों को शुक्रवार (26 दिसंबर) को सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी बच्चों को अवॉर्ड देंगी. इसके बाद वैभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी करेंगे. अब इस अवॉर्ड को लेने के लिए वैभव दिल्ली रवाना भी हो चुके हैं. बता दें कि वैभव ने 14 साल की उम्र में अब तक कई रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. वह आईपीएल में शतक ठोकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं. बिहार अपना आगामी मैच 26 दिसंबर को ही मणिपुर के खिलाफ खेलेगी. बता दें कि बाल पुरस्कार हर साल महिला व बाल कल्याण मंत्रालय की तरफ से दिया जाता है. खास बात ये है कि ये अवॉर्ड 18 साल से कम उम्र वाले बच्चों को दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के लिए बनी घरेलू क्रिकेट में वापसी यादगार, सचिन का महारिकॉर्ड ध्वस्त, रोहित ने भी वॉर्नर की बराबरी
वैभव ने मचाया था कोहराम
वैभव सूर्यवंशी ने 24 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक पूरा किया था. इसके बाद भी वह नहीं रुके. उन्होंने इस मैच में 84 गेंदों में 190 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 16 चौके के अलावा 15 छक्के अपने नाम किए थे. वैभव के अलावा बिहार के कप्तान सकिबुल गनी ने भी 32 गेंदों में शतक ठोका था और वह लिस्ट A क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बने थे. बिहार ने इस मैच में 50 ओवर में 574 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अरुणाचल प्रदेश 177 रनों पर सिमट गई. बिहार ने ये मुकाबला 397 रनों से जीता था.
यह भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy: ‘ब्लॉकबस्टर ओपनिंग’ के बाद अब रोहित और विराट का अगला मैच कब? जानिए पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines