IPL 2025: आईपीएल 2025 का 16वां मैच लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मुंबई को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन ये हार आम नहीं थी क्योंकि आखिरी ओवर में लिए गए एक फैसले ने सबको चौंका दिया। मुंबई ने तिलक वर्मा को रिटायर आउट कर दिया और उनकी जगह मिशेल सेंटनर को बल्लेबाजी के लिए भेजा। इसके बाद आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या का रवैया और फैसले भी चर्चा का विषय बन गए। इन सभी बातों ने फैंस और क्रिकेट जानकारों को मुंबई की रणनीति पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया है। इस मैच में हार के बाद मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने ने बड़ा बयान दिया है।
‘यह हार हमारे लिए काफी मुश्किल रही’
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने ने कहा, “यह हार हमारे लिए काफी मुश्किल रही। मैच के ज़्यादातर समय हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन आखिर में मुकाबला हाथ से निकल गया, जो बहुत दुखद है।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन हमारी टीम ऐसी नहीं है जो हार मानकर चुपचाप घर लौट जाए। अपनी गलतियों से सीखना और हर बार पूरे जोश और हिम्मत के साथ वापसी करना ही मुंबई इंडियंस की पहचान है!”
तिलक वर्मा के रिटायर आउट होने को लेकर कही ये बात
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने तिलक वर्मा की कोशिशों की तारीफ की और आखिरी ओवर से पहले उन्हें रिटायर्ड आउट करने के फैसले को सही ठहराया। महेला ने कहा, “जब हमने [नमन धीर] का विकेट गंवाया, उस समय तिलक ने अच्छी बल्लेबाजी की और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर साझेदारी भी बनाई। वह और आगे बढ़ना चाहता था, लेकिन उस समय ऐसा नहीं कर सका। वह कुछ समय से क्रीज पर था, इसलिए उसे बड़े शॉट लगाने चाहिए थे।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगा कि आखिर में किसी नए बल्लेबाज की जरूरत थी क्योंकि तिलक संघर्ष कर रहा था। क्रिकेट में ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं। उस समय यह एक रणनीतिक फैसला था।”
रोहित शर्मा की चोट को लेकर कही ये बात
महेला जयवर्धने ने कहा, “यह काफी निराशाजनक है कि हम मैच को खत्म नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि सीजन की अभी शुरुआत है, इसलिए हमें ऐसी परिस्थितियों में थोड़ा और आक्रामक और साहसी बनना होगा ताकि मैच जीत सकें।” उन्होंने रोहित शर्मा की चोट के बारे में भी बताया और ये भी कहा कि इसका मैच पर असर पड़ा या नहीं। महेला बोले, “रोहित के घुटने में चोट लगी थी। उन्होंने कल बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन वो अपने पैर पर ठीक से वजन नहीं डाल पा रहे थे।”
उन्होंने आगे कहा, “आज सुबह ही उन्होंने फिटनेस टेस्ट दिया, लेकिन उन्हें लगा कि इस मैच में खेलना उनके लिए सही नहीं होगा क्योंकि वो पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसलिए हमने फैसला किया कि उन्हें कुछ और दिन आराम दिया जाए ताकि वो ठीक होकर लौट सकें। नेट्स में जो हुआ, वो दुर्भाग्यपूर्ण था।”
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines