Champions Trophy 2025:चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम में ऋषभ पंत को मौका मिला है। वो टीम में फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर के रूप में होंगे। पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानते हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो चैंपियंस ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है।
पंत को लेकर कही ये बात
ऋषभ पंत को हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान घोषित किया गया है। ऐसे में पंत की कप्तानी को लेकर क्रिकबज पर जहीर खान ने कहा, “ऋषभ पंत को मैंने उसके शुरुआती दिनों से देखा है। मैंने तब भी कहा था कि वो ख़ास खिलाड़ी है। वो कप्तानी के लिए उपयुक्त है। वो कप्तान के रूप जरूर आगे जाएंगे। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वो एक कप्तान के रूप में बहुत ज्यादा योगदान दे सकता है। इसके अलावा वो क्रिकेट की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा।
उन्होंने आगे कहा, “वो इस समय नए सफर पर हैं। वो बहुत दृढ़ निश्चयी हैं हैं। वो अपनी नई भूमिका के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि वो एक कप्तान के आगे बढ़ें।”
चैंपियंस ट्रॉफी में पंत के प्रदर्शन को लेकर कही ये बात
चैंपियंस ट्रॉफी में ऋषभ पंत के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, “उनके पास एक्स फैक्टर है। अगर आप टीम में एक एक्स फैक्टर वाला खिलाड़ी होता है तो आप को फायदा मिलता है। वो दृढ़ निश्चयी भी हैं। ऐसे में उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। अगर आप उन्हें टीम में शामिल करते हैं तो आप उम्मीद करते हैं कि वो मौके का फायदा उठाएंगे और प्रभाव डालेंगे। मुझे उम्मीद है कि वो चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुनदार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines