हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gautam Gambhir को धमकी देने वाला कौन? दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को धमकी देने वाला शक्स गिरफ्तार हो गया है। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

विज्ञापन

Gautam Gambhir: दिल्ली पुलिस ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को धमकी भरा मेल भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान 21 वर्षीय जिग्नेशसिंह परमार के रूप में हुई है, जो गुजरात का रहने वाला है और इंजीनियरिंग का छात्र है। बता दें कि गौतम गंभीर को कुछ दिन पहले ही मेल पर धमकी मिली थी। हालांकि पुलिस ने धमकी देने वाले शक्स पर शिकंजा कस लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

सेंट्रल दिल्ली पुलिस की टीम ने जिग्नेशसिंह परमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके परिवार ने बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है।

पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने यह मेल क्यों भेजा और क्या इसके पीछे कोई और वजह या व्यक्ति शामिल है। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

दर्ज कराई थी शिकायत

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने बुधवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क कर एफआईआर के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। यह जानकारी गौतम गंभीर के कार्यालय से न्यूज एजेंसी एएनआई को मिली थी। हालांकि अब गंभीर की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए बड़ी कामायबी हासिल की है।

गंभीर ने की थी निंदा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर गौतम गंभीर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमले की निंदा करते हुए लिखा था कि मृतकों के परिवारों के लिए मेरी प्रार्थना है। इस हमले के दोषियों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। गंभीर ने हमले के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग भी की थी।

विज्ञापन

गौतम गंभीर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बने हैं।  गंभीर की कोचिंग में भारत ने दुबई में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को हराते हुए खिताब अपने नाम किया। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर से नई ऊंचाइयों को छू रही है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola