Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट सेमीफाइनल मैच में क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया। फाइनल में अब उनका मुकाबला यूएस की साराह हिल्डेब्रांट से होगा। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत का ओलंपिक में एक सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। तो आइये जानते हैं, विनेश फोगाट के बारे में:
छोटी उम्र में ही उठ गया था पिता का साया
विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के बलाली गांव में 25 अगस्त 1994 में हुआ था। उनकी फैमिली देश की सबसे फेमस रेसलिंग फैमिली है। बेहद छोटी उम्र में विनेश ने कुश्ती करना शुरू कर दिया था। विनेश फोगाट का अभी तक का करियर बेहद शानदार रहा है। उनके संघर्ष की कहानी बहुत लोग कम जानते हैं। अपनी इस पहचान को बनाने के लिए उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया है। विनेश फोगाट जब सिर्फ 9 साल की थी, तभी उनके पिता का साया उनके ऊपर से उठ गया था। कैंसर की वजह से उनके पिता राजपाल सिंह फोगाट की मौत हो गई थी।
पिता की मौत से विनेश अभी उभर ही पाई थी कि उनकी मां प्रेमलता को भी कैंसर हो गया। इन सब परेशानियों के बीच विनेश ने पहलवान बनने का सपना देखा। उन्होंने महावीर सिंह फोगाट की देखरेख में अपनी ट्रेनिंग शुरू की। महावीर सिंह फोगाट ने गीता और बबिता को भी ट्रेन किया था। कहा जाता है कि ये ट्रेनिंग बहुत ज्यादा मुश्किल होती थी, गलती होने पर उन्हें मार भी पड़ती थी।
ये भी पढ़ें: 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन अंतिम 5 सेकंड में ढेर, विनेश ने आखिर कैसे कर दिखाया ओलंपिक का सबसे बड़ा उलटफेर
2 बार जीत चुकी है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप
इंटरनेशनल लेवल पर भी विनेश फोगाट ने कई हिताब जीते हैं। उन्होंने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला बड़ा इंटरनेशनल खिताब जीता था। इसके बाद से लेकर अभी तक वो 3 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल, एक एशियन गेम्स का गोल्ड, 2 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल, एक गोल्ड और 3 सिल्वर समेत एशियन चैंपियनशिप में 8 मेडल जीत चुकी हैं।
चोट के बाद की यादगार वापसी
रियो ओलिंपिक 2016 में विनेश को पदक का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन क्वार्टर फाइनल में उनके घुटने में चोट लग गई थी, जिस वजह से बाहर हो गई थी। इस चोट से उभरने में काफी समय लग गया था। 2018 में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड जीतकर अपनी वापसी को और ज्यादा यादगार बना दिया था। इसे बाद उन्होंने एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। वो एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पेरिस में भी आएगा सोना! नीरज ने पहले ही शॉट में कर दिया कमाल
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
22 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
42 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines