USA Vs PAK Who is Saurabh Netravalkar: विश्व कप 2024 में 6 जून को पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत की। पहले मैच में पाकिस्तान का सामना मेजबान यूएसए से हुआ। अपने पहले ही मैच में बाबर आजम की पाकिस्तान को यूएसए जैसी कमजोर टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सुपर ओवर से रिजल्ट निकाला गया और सुपर ओवर में यूएसए ने बाजी मारी। सुपर ओवर में यूएसए की तरफ से सौरभ नेत्रवलकर ने कमाल की गेंदबाजी की।
कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर?
भारतीय मूल के सौरभ नेत्रवलकर का नाम अब क्रिकेट प्रेमियों की जुबां पर है। जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करके यूएसए को जीत दिलाई। सौरभ का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को मुंबई में हुआ था। सौरभ साल 2010 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी समय तक घरेलू क्रिकेट भी खेला।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पाकिस्तान के पास आखिरी मौका, इन 2 रास्तों से कर सकता है क्वालीफाई
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और संदीप शर्मा जैसे खिलाड़ी सौरभ के पूर्व साथी है। साल 2015 मे सौरभ यूएसए चले गए थे। जिसके बाद उन्होंने साल 2019 में यूएसए के लिए अपना डेब्यू किया था। इतना ही सौरभ यूएसए टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। साल 2010 अंडर-19 विश्व कप में सौरभ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
पाकिस्तान के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में सौरभ ने कमाल की गेदंबाजी का नजारा पेश किया। यूएसए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। जिसके बाद सुपर ओवर में भी सौरभ ने कमाल करके दिखाया और पाक को हराने में अहम योगदान दिया। सुपर ओवर में यूएसए ने पाक के सामने जीत के लिए 19 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पाक टीम महज 13 रन ही बना पाई थी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: गुजरात में जन्मा, पाकिस्तान को हराया…कौन हैं USA के कप्तान मोनांक पटेल? जिन्होंने दुनिया को चौंकाया
ये भी पढ़ें:- USA Vs PAK: ‘भूख लगी थी इसलिए अंडा बना दिया..’ शून्य पर आउट हुआ पाक खिलाड़ी, फैंस ने लिए मजे
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines