Who Is Jafer Chohan England Team: वेस्टइंडीज के साथ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। जोस बटलर की काफी समय के बाद टीम में वापसी हुई है। बटलर चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे थे। अब एक बार फिर से बटलर इंग्लैंड टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज में मिली हार के बाद अब इंग्लैंड जीत का राह पर लौटना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड टीम में 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों की भी एंट्री हुई है। जिनमे से एक जाफर चौहान भी हैं।
कौन हैं जाफर चौहान?
जाफर चौहान का जन्म 11 जुलाई 2002 को लंदन में हुआ था। जाफर साउथ एशियन क्रिकेट एकेडमी के पहले ग्रेजुएट खिलाड़ी है, जिनका सिलेक्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम में हुआ है। जाफर यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं। जाफर एक लेग स्पिन गेंदबाज है, जिनको पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से लेग स्पिन करने की प्रेरणा मिली है। अभी तक इस खिलाड़ी ने एक भी लिस्ट ए मुकाबला नहीं खेला है। जाफर ने अभी तक 23 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 22 विकेट दर्ज हैं। नेब बॉलर के रूप में जाफर ने अपनी गेंदबाजी से सेलेक्टर्स को काफी प्रभावित किया था, इस दौरान नेट पर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने जो रूट और बेन डकेट जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी आउट किया था।
वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल
वनडे सीरीज
पहला वनडे- 31 अक्टूबर
दूसरा वनडे- 2 नवंबर
तीसरा वनडे- 6 नवंबर
ये भी पढ़ें:- 3 भारतीय खिलाड़ी जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं हुए आउट, एक था धोनी का ‘डुप्लीकेट’
टी20 सीरीज
पहला टी20- 9 नवंबर
दूसरा टी20- 10 नवंबर
तीसरा टी20- 14 नवंबर
चौथा टी20- 16 नवंबर
पांचवां टी20- 17 नवंबर
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम इस प्रकार है
जोस बटलर (कप्तान), फिल साल्ट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, सैम करन, आदिल राशिद, जैकब बेथेल, साकिब महमूद, जाफर चौहान, जोमी ओवरटन, डैन मूसली, जॉन टर्नर, रीस टॉप्ले।
ये भी पढ़ें:- ICC Women’s T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के सामने आज श्रीलंका की चुनौती, ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
4 mins agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
11 mins agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
25 mins agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
31 mins agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines