Who is Divine Iheme: जमैका के धावक उसैन बोल्ट की रफ्तार देख दुनिया चौंक जाती थी। चीते की रफ्तार से दौड़ते हुए उसैन बोल्ट ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने 100 मीटर रेस रिकॉर्ड समय में पूरी करने का कीर्तिमान स्थापित किया था। बोल्ट ने 15 साल पहले 2009 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ये रिकॉर्ड बनाया था। बोल्ट ने 100 मीटर रेस 9.58 सेकंड में पूरी कर ये कीर्तिमान स्थापित किया था। अब कई युवा एथलीट उनकी रफ्तार की याद दिला रहे हैं। दरअसल, नाइजीरिया में जन्मे 14 साल के ब्रिटिश एथलीट डिवाइन इहेमे ने अपनी स्पीड से कीर्तिमान बना दिया है। इस खिलाड़ी ने ली वैली एथलेटिक्स सेंटर में 100 मीटर की दौड़ सिर्फ 10.30 सेकंड में पूरी की। इसी के साथ उन्होंने 14 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
तोड़ा जमैका के एथलीट का रिकॉर्ड
डिवाइन इहेमे ने जमैका के एथलीट सचिन डेनिस का रिकॉर्ड तोड़ा। डेनिस ने 10.51 सेकंड में 100 मीटर की रेस पूरी कर विश्व कीर्तिमान बनाया था। डिवाइन ने इससे पहले 12 साल की उम्र में 100 मीटर की दूरी 11.3 सेकंड में पूरी की थी। डिवाइन अब बड़े मंच के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर डिवाइन इसी रफ्तार से आगे बढ़ते रहे, तो दिग्गज उसैन बोल्ट का 100 मीटर की दौड़ का रिकॉर्ड खतरे में आ सकता है।
कौन हैं डिवाइन इहेमे?
डिवाइन इहेमे को लाइटनिंग डिवाइन के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म इनोसेंट इहेमे और नकिरुकु इहेमे के घर हुआ था। दोनों मैनचेस्टर में आयोजित 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में नाइजीरिया का प्रतिनिधित्व किया था। डिवाइन का पर्सनल बेस्ट इससे पहले 10.56 सेकंड था। वह जुलाई में आयोजित यूके अंडर-15 और अंडर-17 ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। इहेमे यूरोपीय अंडर-18 ऑल टाइम लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। डिवाइन उसैन बोल्ट और एलिसन फेलिक्स को फॉलो करते हैं। डिवाइन का लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले 2028 ओलंपिक में जाना और पदक जीतना लगभग तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचा उसैन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 साल के एथलीट की रफ्तार ने चौंकाया, सामने आया वीडियो
गाउट गाउट ने चौंकाया
आपको बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एथलीट गाउट गाउट ने अपनी तूफानी रफ्तार से चौंका दिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिर्फ 10.2 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर चौंकाया। वह पिछले साल ब्रिसबेन में आयोजित ऑस्ट्रेलियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नेशनल रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने अंडर-18 में 200 मीटर की रेस 20.87 सेकंड में पूरी की थी।
ये भी पढ़ें: LSG में क्या होगा केएल राहुल का फ्यूचर? संजीव गोयनका के बयान से मिले ये संकेत
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
20 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
4 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines