Virat Kohli: बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा सौंप दिया था। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया से साझा की थी। फैंस अक्सर विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना करते रहते हैं। हालांकि अब इस विषय पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मुदस्सर नजर ने अपनी राय खुल कर रखी है। उन्होंने बताया है कि दोनों में कौन बेहतर है?
विराट और बाबर में कौन बेहतर?
मुदस्सर नजर के मुताबिक बाबर आजम को अभी काफी सफर तय करना है। दोनों खिलाड़ियों के बीच बहुत ज्यादा फर्क है। विराट को हमेशा महान खिलाड़ियों के रूप में ही याद किया जाएगा, जबकि बाबर को अभी अपना नाम बनाना है।
इसके अलावा मुदस्सर नजर ने कहा कि उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेल काफी पसंद है। खासकर जब वह लय में होते हैं तो उनका खेल और भी शानदार हो जाता है। आप घंटों टीवी पर बैठकर उन्हें देख सकते हैं।
पीसीबी पर साधा निशाना
मुदस्सर नजर ने इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेंजमेंट पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बोर्ड को सुझाव दिया कि उन्होंने कप्तान के पीछे अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए। हमे सेटअप के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए था।
एक साल में टीम का हुआ बुरा हाल
विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से खराब प्रदर्शन देखने के मिला था। टीम को अफगानिस्तान जैसी टीम से पहली बार शिकस्त खानी पड़ी। इसके अलावा टी-20 विश्व कप में भी पाकिस्तान को यूएसए के सामने घुटने टेकने पड़े थे। वहीं हाल ही में शान मसूद की अगुवाई में पाकिस्तान को घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी थी।
बहरहाल पाकिस्तान को अपनी ही धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मैच 7 अक्तूबर को खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाना है।
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम का स्क्वाड
शान मसूद (कप्तान), सौद शकील (उप कप्तान), आमेर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अब्रार अहमद, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद हुराइरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, नोमान अली, साइम अय्यूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी।
ये भी पढ़ें: Women’s t20 world cup 2024: आज इस खूंखार देश से भिड़ेगी भारतीय टीम, आंकड़े चौकाने वाले
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
13 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
14 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
47 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
57 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines