Champai Soren set to Join BJP: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जब से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की है। सोशल मीडिया पर ये सवाल पूछा जाने लगा है कि चंपई सोरेन और हिमंता के साथ बीच में बैठा लंबी दाढ़ी वाला शख्स आखिर है कौन? उसका चंपई सोरेन के साथ रिश्ता क्या है? जो इतनी महत्वपूर्ण मीटिंग में चंपई सोरेन के साथ है।
बता दें कि झारखंड के पूर्व सीएम 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। रांची में राज्य बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे। साथ में उनके बेटे भी बीजेपी का दामन थामेंगे। पिछले कई हफ्तों से चंपई सोरेन के बीजेपी ज्वॉइन करने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन मंगलवार को चंपई सोरेन ने खुद इसकी पुष्टि कर दी।
बेटे के साथ पहुंचे अमित शाह से मिलने
झारखंड के पूर्व सीएम 26 अगस्त को अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे तो उनके साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भी थे। हिमंता और चंपई के बीच बाबूलाल सोरेन ही बैठे हुए हैं। 30 अगस्त को बाबूलाल सोरेन अपने पिता के साथ बीजेपी में शामिल होंगे।
चंपई सोरेन ने रख दी डिमांड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंपई सोरेन ने बीजेपी के सामने अपनी डिमांड रख दी है। चंपई की मांग है कि उन्हें झारखंड का सीएम या राज्यपाल की कुर्सी दी जाए। वहीं चंपई ने बेटे के लिए कोल्हान क्षेत्र से विधानसभा का टिकट भी मांगा है।
चंपई के साथ जा सकते हैं लोबिन हेम्ब्रम
खबरों के मुताबिक चंपई सोरेन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेम्ब्रम भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। लोबिन हेम्ब्रम और हेमंत सोरेन बीच लंबे समय से अदावत चल रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी लोबिन हेम्ब्रम ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, जिसके बाद जेएमएम ने लोबिन के खिलाफ कार्रवाई की थी, तब से लोबिन, हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines