हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली के साथ आखिरी रणजी मैच खेलने वाले खिलाड़ी अब कहां हैं? देखिए पूरी लिस्ट

Virat Kohli: विराट कोहली के साथ आखिरी रणजी मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं। लिस्ट में कई दिग्गजों का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली ने साल 2012 में अपना आखिरी रणजी मैच उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में यूपी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया था। इस मैच के बाद विराट कोहली 13 साल बाद रणजी में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 30 जनवरी से दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में विराट कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इसी बीच आइए जानते हैं कि विराट कोहली के साथी खिलाड़ी अब कहां हैं, जिन्होंने उनके साथ साल 2012 में आखिरी रणजी मैच खेला था।

गौतम गंभीर

विज्ञापन

लिस्ट में पहला नाम गौतम गंभीर का आता है। गौती भी उस मैच का हिस्सा थे। गौतम ने साल 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था। फिलहाल वह भारतीय टीम के हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

उन्मुक्त चंद

विज्ञापन

साल 2012 में उन्मुक्त चंद ने भी दिल्ली और यूपी के बीच खेले गए मुकाबले में भाग लिया था। उन्मुक्त को उस वक्त एक सफल खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा था। क्योंकि इस खिलाड़ी ने भारत को अंडर 19 विश्व कप में कप्तानी करते हुए जीत दिलाई थी। फिलहाल चंद अमेरिका क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं।

वीरेंद्र सहवाग

विज्ञापन

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। फिलहाल सहवाग कमेंट्री करते हैं। आईपीएल के अलावा अन्य टूर्नामेंट में वह कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं।

मिथुन मन्हास

विज्ञापन

मिथुन मन्हास का शुमार घरेलू टूर्नामेंट के सफल खिलाड़ियों में होता है। उन्होंने आखिरी मैच साल 2017 में खेला था। क्रिकेट से दूर होने के बाद पूर्व खिलाड़ी ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा। आखिरी बार मिथुन ने गुजरात टाइटंस के सहायक कोच के रूप में काम किया था।

सुमित नरवाल

विज्ञापन

सुमित नरवाल भी एक समय में घरेलू टूर्नामेंट का बड़ा चेहरा थे। फिलहाल वह 42 साल के हैं और एक सरल जीवन जी रहे हैं।

पुनीत बिष्ट

विज्ञापन

विराट कोहली के पुराने साथी खिलाड़ी पुनीत बिष्ट ने मेघालय के लिए अपना आखिरी घरेलू मैच खेला। इसके बाद वह बतौर खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में नजर नहीं आए।

आशीष नेहरा

विज्ञापन

साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाने वाले आशीष नेहरा फिलहाल गुजरात टाइटंस के हेड कोच हैं। उनकी कोचिंग में गुजरात आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

प्रदीप सांगवान 

34 साल के प्रदीप सांगवान ने साल 2023 में दिल्ली के लिए अपना आखिरी मैच खेला था।

विकास मिश्रा

विकास मिश्रा 32 साल के हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए आखिरी मुकाबला मध्य प्रदेश के खिलाफ साल 2024 में खेला था।

ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा भी साल 2012 में खेले गए दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मैच का हिस्सा रहे थे। आईपीएल 2025 के लिए ईशांत को गुजरात टाइटंस ने चुना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola