IPL 2026 Retention List: आईपीएल 2026 को लेकर सभी फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. आगामी सीजन से पहले कई बड़े बदलाव होने हैं. कई टीमों के कप्तान भी बदल जाएंगे. इस बार मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों किस्मत भी खुलेगी. आईपीएल 2026 को लेकर सभी टीमों को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची बताने की आखिरी तारीख बता दी गई है. आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट कब जारी करेंगी?
कब जारी होगी रिटेंशन लिस्ट?
आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता, जियोस्टार ने साफ कर दिया है कि सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियां 15 नवंबर को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी. ये घोषणा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पांचवें मैच के तुरंत बाद की गई. हालांकि खराब मौसम की वजह से ये मुकाबला रद्द कर दिया गया था, लेकिन भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2026 की नीलामी दिसंबर में हो सकती है.
ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला! पाक इस बड़े टूर्नामेंट से हो गया बाहर, टीम इंडिया ने किया क्वालीफाई
कई स्टार खिलाड़ी बदल सकते हैं फ्रेंचाइजी
माना जा रहा है कि कई हाई प्रोफाइल खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी बदल सकते हैं. केकेआर को भी एक विकेटकीपर और कप्तान की जरूरत है. रिपोर्ट्स की मानें तो केकेआर केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर सकती है. हालांकि केएल राहुल ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार खेल दिखाया था. उन्होंने 13 मैचों में 539 रन बनाए थे.
इसके अलावा संजू सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का मन बना चुके हैं. ऐसे में कथित तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान से बातचीत करना शुरू कर दिया है. इसके अलावा केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को पिछले सीजन 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. ऐसे में केकेआर उन्हें रिलीज कर सकती है. केकेआर को एक कप्तान की जरूरत है. टीम की कमान अजिंक्य रहाणे ने संभाली थी. हालांकि फ्रेंचाइजी ने मजबूरी में उन्हें ये जिम्मेदारी दी थी.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ना बारिश ना खराब रोशनी फिर भी अचानक बीच में रुका मैच, प्लेयर्स लौटे ड्रेसिंग रूम
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
10 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
22 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
40 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines