हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कब होगा भारत के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India: टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिलने वाला है। हालांकि इसका ऐलान कब होगा। इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

Team India: आईपीएल 2025 के दौरान रोहित शर्मा ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हिटमैन ने सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा कर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अब रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान कौन होगा। ये सवाल सबसे बड़ा है। हालांकि भारतीय टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान का ऐलान कब होगा। इस पर बड़ी अपडेट सामने आई है।

कब होगा नए कप्तान का ऐलान?

रोहित शर्मा ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया। ऐसे में अब बीसीसीआई को नए कप्तान का चयन करना है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 23 मई को नए कप्तान का ऐलान होगा। बीसीसीआई ने नए कप्तान का ऐलान करने के लिए मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी प्लान बनाया है। भारतीय टीम को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलने वाला है। क्रिकबज के मुताबिक इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चुनने से पहले ही नए भारतीय टेस्ट कप्तान का ऐलान हो जाएगा।

ये खिलाड़ी रेस में सबसे आगे

माना जा रहा है कि रोहित शर्मा के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे। वह रेस में सबसे आगे हैं। वहीं बात जसप्रीत बुमराह की करें तो वह कई अहम सीरीज और टूर्नामेंट से पहले चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। उन्हें अकसर इंजरी की समस्या रहती है। इस लिहाज से वह कप्तानी की रेस में काफी पीछे हैं। कप्तान बनने की रेस में गिल का नाम सबसे आगे है। वह भारत के लिए लगातार टेस्ट और वनडे खेल रहे हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली ले सकते हैं संन्यास

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का सोच रहे हैं। उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई से बात भी की है। लेकिन बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कहा है कि वह थोड़ा समय लेकर अच्छे से इस पर विचार करें। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ जाएं, क्योंकि वह टीम के लिए बहुत जरूरी खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड में विराट कोहली ने पहले भी टेस्ट मैचों में काफी रन बनाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola