हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND U19 vs SA U19: फ्री में कब-कहां देखें भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला? यहां जानें पूरी डिटेल्स

When Where to Watch IND U19 vs SA U19: भारतीय अंडर-19 टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. भारत सीरीज में 1-0 से आगे है. ऐसे में दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग पर आइए डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी

IND U19 vs SA U19: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 4 जनवरी को खेला गया था. इस मैच को भारत ने डीएलएस मेथड के तहत जीता था. वैभव सूर्यवंशी की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. अब दूसरा मुकाबला भारतीय टीम जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं दूसरा मैच आप कब और कहां देख सकते हैं.

फ्री में कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को बिनोनी के विलमोरे पार्क में खेला जाएगा. फैंस इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले का सीधा प्रसारण क्रिकेट साउथ अफ्रीका के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. पहले मुकाबले की भी लाइव स्ट्रीमिंग इसी चैनल पर की गई थी. हालांकि इस सीरीज का प्रसारण हॉटस्टार ऐप पर किया जाना था, लेकिन टेक्निकल दिक्कतों से इसका प्रसारण नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें:- कौन हैं बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल? जिनके एक पोस्ट से BCCI समेत ICC की बढ़ गई मुश्किल!

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी हुए थे फेल

पहले मैच में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 301 रन बनाए थे. टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी इस मैच में फेल हो गए थे, उन्होंने 12 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा हरवंश पंगालिया ने शानदार 95 गेंदों में 93 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 27.4 ओवर में 148/ 4 रन बना चुकी थी. लेकिन खराब मौसम और बारिश की वजह से अंपायरों ने भारत को 25 रनों से विजेता घोषित कर दिया था.

ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ‘घमंड’, WTC Points Table में तगड़ा नुकसान, किस नंबर पर टीम इंडिया?

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola