WTC Final 2025: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला, यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का फाइनल, 11 जून से शुरू हो रहा है। इस बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच ये ज़बरदस्त भिड़ंत होने जा रही है। फिलहाल ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास है, लेकिन क्या वो इसे बचा पाएंगे या साउथ अफ्रीका नया इतिहास रचेगा? यही सवाल हर क्रिकेट फैन के मन में है।
कहां खेला जाएगा मैच?
फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा, जिसे क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। इस बार खास बात ये है कि भारतीय टीम फाइनल में नहीं है, फिर भी भारत में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त जोश है।
मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने लॉर्ड्स की बालकनी में शानदार फोटोशूट भी कराया है। अब सबकी नजरें टॉस और पहली गेंद पर टिकी हैं।
भारत में कब देखें मुकाबला
- स्थानीय समय अनुसार मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा।
- भारत में यह मुकाबला 11 जून को दोपहर 3:30 बजे से लाइव दिखाया जाएगा।
- पहले दिन का टॉस दोपहर 3 बजे होगा, और बाकी दिनों में सीधा मैच शुरू होगा।
कहां देखें?
- टीवी पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा।
- मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर: आप जियो सिनेमा या हॉटस्टार ऐप की मदद से मैच लाइव देख सकते हैं।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन, मार्को येंसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
12 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
31 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines