IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में आकाशदीप ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में भी टीम इंडिया के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। अब वह इंग्लैंड से लौटने के बाद अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिता रहे हैं। ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट से उनकी झड़प हो गई थी। अब आकाशदीप ने इस बातचीत का जिक्र किया है।
क्या हुई थी बेन डकेट से बातचीत?
ओवल टेस्ट मैच में बेन डकेट ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान आकाशदीप से कहा था कि आप मुझे आउट नहीं कर सकते। हालांकि इसके थोड़ी देर बाद ही आकाशदीप ने डकेट को आउट कर पवेलियन भेजा था। इस दौरान जब डकेट पवेलियन लौट रहे थे, तब आकाशदीप ने उनके कंधे पर हाथ रखकर कुछ बातचीत करते हुए नजर आए थे, जिसका खुलासा अब स्टार गेंदबाज ने किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में आकाश ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर आपको शांत रहना जरूरी है। मैंने डकेट से कहा, ‘तुम अकेले नहीं मारोगे; मैं भी मारूंगा। कभी-कभी तुम चूक जाते हो, और मैं मार देता हूं।
आकाशदीप ने खेली थी अर्धशतकीय पारी
डकेट से विवाद के बाद आकाशदीप ने अपनी बल्लेबाजी का रंग जमाया था और टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक भी जड़ा था। वह नाइटवॉचमैन के रूप में उतरे थे। लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाज उनको समय पर आउट नहीं कर सके और उन्होंने अर्धशतक जमा दिया था। आकाशदीप ने 94 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 12 चौके भी अपने नाम किए थे। हालांकि गेंदबाजी में वह खासा कमाल नहीं कर सके और 2 पारियों में केवल 2 ही विकेट चटक पाए। आकाशदीप ने बर्मिंघम में खेले गए पहले मैच में 10 विकेट चटकाए थे। उन्होंने पहली पारी नें 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर तहलका मचाया था। उन्होंने 3 मैचों की 6 पारियों में 13 विकेट चटकाए थे।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
5 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
6 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
7 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
7 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
7 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
7 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
8 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
8 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
9 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines