Western Australia vs Tasmania: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में वनडे कप खेला जा रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के सीनियर और जूनियर खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। वहीं 25 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। तस्मानिया के गेंदबाजों का इस मैच में रौद्र रूप देखने को मिला है। जिसके चलते वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक रन के अंदर 8 विकेट गंवा दिए थे।
53 पर ढेर हुई वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया
इस मैच में टॉस जीतकर तस्मानिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो सही साबित हुआ। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 53 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत तो अच्छी की थी। एक समय था जब वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 53 रन पर एक विकेट था। लेकिन फिर तस्मानिया के गेंदबाजी की ऐसी सूनामी आई की अगले एक रन के अंदर टीम ने अपने 8 विकेट गंवा दिए। जिसके चलते महज 53 रन पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम ढेर हो गई।
ये भी पढ़ें;- BAN vs SA: आखिरी मैच के लिए टीम का ऐलान, धाकड़ खिलाड़ी का कटा पत्ता
6 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 22 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टीम के 6 बल्लेबाज अपना-अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। कैप्टन एश्टन टर्नर भी 2 गेंदों का सामने करके शून्य पर आउट हो गए थे।
इस गेंदबाज ने मचाया कोहराम
तस्मानिया के तेज गेंदबाज ब्यू वेबस्टर का इस मैच में कोहराम देखने को मिला। इस गेंदबाज के सामने विपक्षी टीम के बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। ब्यू वेबस्टर ने गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में महज 17 रन देकर 6 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें;- धाकड़ खिलाड़ी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, हटाया गया बैन
संबंधित खबरें
सुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
5 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
1 hr agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
11 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
12 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
13 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
13 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
13 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines