Jomel Warrican: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला 17 जनवरी से 19 जनवरी के बीच खेला गया। मैच को पाकिस्तान ने 127 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि मैच हारने के बाद भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जोमेल वारिकन ने पाकिस्तान की धरती पर इतिहास रच दिया। वह एक मामले में वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
जोमेल वारिकन ने रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के फिरकी गेंदबाज जोमेल वारिकन ने पाकिस्तानी की धरती पर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। उन्होंने दूसरी पारी में पाकिस्तान के कुल 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ वह पाकिस्तान की धरती पर वेस्टइंडीज की ओर से 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले फिरकी गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले विंडीज के किसी भी फिरकी गेंदबाज ने ऐसा कारनामा नहीं किया था। लेकिन अब जोमेल वारिकन पाकिस्तान की धरती पर अपना झंडा गाड़ चुके हैं।
जोमेल वारिकन ने झटके 10 विकेट
पहली पारी में भी जोमेल वारिकन ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 20.5 ओवर में 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने कमाल कर दिया और 18 ओवर में केवल 32 रन खर्च कर 7 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। इसी के साथ वारिकन ने पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट अपने नाम किए। उनकी फिरकी गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के कई स्टार बल्लेबाज बेबस दिखे।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज हुए फ्लॉप
पहली पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पाकिस्तान टीम ने 68.5 ओवर में 230/10 रन बनाए थे। पाक की ओर से सबसे ज्यादा रन सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने बनाए। शकील ने 84 तो रिजवान ने 71 रनों का योगदान दिया। जिसके जवाब में मेहमान वेस्टइंडीज 137 रनों पर ही सिमट गई। वहीं दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 157 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 123 रनों पर ढेर हो गई और पाकिस्तान ने 127 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच 25 जनवरी से मुल्तान में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्या हेड कोच गौतम गंभीर की हुई ‘अनदेखी’, इस खिलाड़ी को लेकर कप्तान रोहित संग दिखे मतभेद
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
20 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
52 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
55 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines