WI vs ENG: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला 16 नवंबर को खेला गया। सीरीज में 3-0 से पीछे चल रही वेस्टइंडीज ने चौथे मैच में कमाल कर दिया। इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का जादू देखने को मिला। मेजबान वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से मुकाबला जीतकर लाज बचाई।
इंग्लैंड ने 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 218/5 रन बनाए थे। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में 55 रन बनाए थे। इसके अलावा विल जैक्स ने 12 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली थी। वहीं जैकब बेथेल ने 32 गेंदों में 62 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान जोस बटलर की ओर से भी इस मैच में 38 रनों का योगदान मिला। वह इस सीरीज में अब तक कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं।
वेस्टइंडीज ने हासिल किया लक्ष्य
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 1 ओवर शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज एविन लुईस ने वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौके की मदद से 68 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा शाई होप ने भी 24 गेंदों में 54 रन बनाए थे। हालांकि होप रन आउट हो गए और अपनी पारी को शतक में तब्दील करने से चूक गए। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 9.1 ओवर में 136 रनों की बड़ी साझेदारी निभाई। वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में 221/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और पांच मैचों की खेली जा रही सीरीज में अपना खाता खोला।
रेहान अहमद को 3 विकेट
इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज रेहान अहमद मैच के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 43 रन खर्च कर 3 विकेट झटके थे। उनके अलावा जॉन टर्नर को 1 सफलता मिली। वहीं वेस्टइंडीज की ओर से गुडकोश मोती ने 4 ओवर में 40 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज को 1-1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: Video: दूसरे टी20 मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पीटा, ये 5 खिलाड़ी बने सबसे बड़े ‘विलेन’
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines