West Indies vs England T20: हाल ही में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। जिसपर वेस्टइंडीज ने 2-1 से कब्जा कर लिया था। वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी शाई होप को करते हुए देखा गया था। वहीं अब दोनों टीमों के पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसको लेकर वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो चुका है। जिसमें चार धाकड़ खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ये टीम का ऐलान पहले दो टी20 मैचों के लिए ही किया है।
4 खिलाड़ियों की हुई एंट्री
वनडे सीरीज के बाद अब फैंस को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच रोमांचक टी20 सीरीज देखने को मिलने वाली है। सीरीज का आगाज 9 नवंबर से होने जा रहा है। वहीं इस सीरीज के पहले दो मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम में चार धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी हुई है। जिसमें आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायर और अकील हुसैन शामिल है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें ये चार खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे। इन चार विस्फोटक खिलाड़ियों की एंट्री से वेस्टइंडीज टीम और ज्यादा मजबूत दिखने वाली है।
ये भी पढ़ें:- IND VS SA: युवराज सिंह के ‘चेले’ ने फिर किया निराश, बार-बार एक ही गलती करके हो रहा है आउट
रोमन पॉवेल एक बार फिर से वेस्टइंडीज टी20 टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर पहले दो टी20 मैचों का बैन लगा है। उनकी जगह अब मैथ्यू फोर्डे खेलते हुए दिखने वाले हैं।
वेस्टइंडीज टीम का स्क्वाड
रोमन पॉवेल (कप्तान), शिमरन हेटमायर, शाई होप, रोस्टन चेज, निकोलस पूरन, एविन लुईस, आंद्रे रसेल, मैथ्यू फोर्डे, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, टेरेंस हिंड्स, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोती
ये भी पढ़ें:- संजू का टॉप क्लास शो, स्पिनर्स ने बुना जाल, पहले टी-20 में ये 5 खिलाड़ी रहे टीम इंडिया की जीत के हीरो
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
26 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines