IND vs ENG: टीम इंडिया ने पुणे में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के एक फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। टीम इंडिया ने शिवम दुबे के स्थान पर कन्कशन सब्सटीट्यूट के रूप में हर्षित राणा को शामिल किया था। वहीं, टीम में हर्षित राणा को शामिल करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।
बटलर ने उठाए सवाल
हर्षित राणा को कन्कशन सब्सटीट्यूट के रूप में शामिल करने को लेकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, “या तो शिवम दुबे ने अपनी गेंदबाजी में 25 मील प्रति घंटे की रफ्तार बढ़ा ली है या फिर हर्षित राणा ने अपने बल्लेबाजी में सुधार किया है। ये एक जैसा सब्सटीट्यूट नहीं था। हम इससे सहमत नहीं हैं। यह खेल का हिस्सा है, मुझे अभी भी लगता है कि हमें मैच जीतना चाहिए था, लेकिन हम इस निर्णय से सहमत नहीं हैं। बटलर ने कहा कि वह इस मामले को उठाएंगे क्योंकि इसको लेकर कोई बात नहीं हुई थी।
उन्होंने आगे कहा, “जब मैं बल्लेबाजी करने आया तो मैं सोच रहा था कि हर्षित किसकी जगह पर हैं और मुझे बताया गया कि वह कन्कशन रिप्लेसमेंट है, जिससे मैं सहमत नहीं था क्योंकि वो शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी नहीं है। अंपायरों ने मुझे बताया कि मैच रेफरी ने फैसला किया था इसलिए इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। हम मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ से कुछ सवाल पूछेंगे ताकि इस बारे में कुछ स्पष्टता मिल सके।
राणा ने की शानदार गेंदबाजी
हर्षित राणा ने इस मुकाबले से पहले कोई भी टी20 मैच नहीं खेला था, हालंकि वो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और जेमी ओवरटन को आउट किया।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
31 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
51 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines