WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते अभी तक इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह की टीम का जीत का खाता नहीं खुल पाया है। इंडिया चैंपियंस ने अभी तक टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पहला मैच रद्द हो गया था। 26 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए मैच में इंडिया चैंपियंस को हार का सामना करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता मैच
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने 60 गेंदों पर सबसे ज्यादा 91 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा युसूफ पठान ने 23 गेंदों पर 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। जिसमें 3 चौके और 4 छक्के लगाए थे।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने मैच को 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत लिया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कैलम फर्ग्यूसन ने 38 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा डेनियल क्रिस्चियन ने 39 रन बनाए थे। इंडिया चैंपियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष चावला ने 3, हरभजन सिंह ने 2 और विनय कुमार ने 1 विकेट हासिल किया था।
पॉइंट्स टेबल का हाल
पॉइंट्स टेबल में फिलहा पाकिस्तान चैंपियंस पहले पायदान पर बनी हुई है। पाकिस्तान के 4 मैच हो चुके हैं, जिसमें से टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था। फिलहाल पाकिस्तान के 7 अंक हैय़ वहीं साउथ अफ्रीका 6 अंक के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 5 अंक के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है। इसके अलावा वेस्टइंडीज 2 अंक के साथ चौथे, इंग्लैंड पांचवें और इंडिया चैंपियंस छठे पायदान पर है।
ये भी पढ़ें:- INDCH vs AUSCH: शिखर धवन की धमाकेदार पारी गई बेकार, खराब गेंदबाजी के कारण हारी भारतीय टीम
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
5 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
27 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
39 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
57 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines