WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का आगाज 18 जुलाई को इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबले के साथ हुआ। टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच 20 जुलाई यानी आज एजबेस्टन में खेला जाना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुस्साएं भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था जिसके बाद मैच को रद्द करना पड़ा। मैच रद्द होने के बाद WCL का पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसमें WCL ने भारतीय फैंस से माफी मांगी है।
WCL की तरफ से मांगी गई माफी
दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय फैंस ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान के साथ किसी भी खेल के टूर्नामेंट में न खेलने का आग्रह किया था। वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान की पहलगाम आतंकी हमले के बाद कड़ी निंदा की थी ऐसे में अगर अगर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला खेला जाता तो भारतीय फैंस को काफी ठेस पहुंचती, लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खुद इस मैच का बॉयकॉट करते हुए खेलने से मना कर दिया था।
इसको लेकर WCL ने माफी मांगते हुए सोशल मीडिया पर लिखा डब्ल्यूसीएल के जरिए हमने हमेशा क्रिकेट को महत्व दिया है, हमेशा हमने फैंस को खुली के पल देने चाहे हैं। अंजाने में हमने भारतीय क्रिकेट दिग्गजों को असुविधा पहुंचाई है, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है। जिसके चलते हम भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए सभी से माफी मांगते हैं और हमें उम्मीद है कि ये लोग समझेंगे कि हम सिर्फ फैंस के लिए खुशी का पल लाना चाहते हैं।
इन खिलाड़ियों ने किया था मैच का बॉयकॉट
इंडिया चैंपिंयस के खिलाड़ियों हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना, इरफान पठान और यूसुफ पठान ने देश प्रेम को पहले रखते हुए इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान चैंपियंस के साथ खेलने से साफ मना कर दिया था। जिसके चलते ये मैच रद्द करना पड़ा है। वहीं अब टीम इंडिया अपना दूसरा मैच साउथ अफ्रीका चैंपियंस के साथ 22 जुलाई को खेलेगी। इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह इंडिया चैंपियंस की कप्तानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- WCL 2025: रद्द हुआ IND vs PAK मैच, भारतीय खिलाड़ियों ने किया था बॉयकॉट
संबंधित खबरें
33 गेंदों पर 0 रन… ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
5 mins agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
1 hr agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
1 hr agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
1 hr ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
2 hrs agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
3 hrs agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
3 hrs agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines