हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: पहली हार के बाद टीम इंडिया में शामिल हुआ घातक ऑलराउंडर, BCCI ने अचानक किया बड़ा बदलाव

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में एक घातक ऑलराउंडर को शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन

Washington Sundar:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है। टीम में वाशिंगटन सुंदर को शामिल कर लिया गया है। सुदंर, दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय दल में शामिल हुए हैं।

दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए जुड़े सुंदर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्तूबर से खेला जाएगा। ये मैच पुणे में खेला जाना है। वहीं तीसरा मुकाबला 1 नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा। जाहिर है कि बेंगलुरु में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने मेहमान टीम के सामने 8 विकेट से पहला टेस्ट मैच गंवाया। हालांकि इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सुंदर को टीम में शामिल करने का फैसला किया। सुंदर इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की ओर से हिस्सा बने थे। उन्होंने सीरीज में 3 विकेट भी अपने नाम किए।हालांकि दूसरे और तीसरे मैच में वाशिंगटन सुदंर को रोहित शर्मा अंतिम एकादश में मौका देते हैं या नहीं ये आने वाला समय तय करेगा।

भारतीय टीम की ओर से पहले मैच में खराब बल्लेबाजी देखी गई थी। टीम पहली पारी में महज 46 रनों पर सिमट गई थी, जिसकी वजह से भारत को मुकाबला गंवाना पड़ गया। हालांकि अब दूसरे मैच में भारतीय टीम वापसी कर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी।

विज्ञापन

क्या बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में सरफराज खान को मौका मिलना चाहिए?

View Results

विज्ञापन

कैसा रहा है करियर?

भारत के लिए सुंदर ने अब तक कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 विकेट के अलावा 265 रन बनाए हैं। वहीं 22 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 23 विकेट अपने नाम करते हुए 315 रन बनाए हैं। इसके अलावा 52 टी-20 मैच में घातक ऑलराउंडर ने 47 विकेट के अलावा 161 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल , रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: एक हार से टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान, जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola