Washington Sundar vs Rachin Ravindra: पुणे के मैदान पर वॉशिंगटन सुंदर की घूमती गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। सुंदर कीवी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हो रहे हैं। सुंदर ने टेस्ट क्रिकेट में जोरदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। सुंदर ने न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज रचिन रविंद्र को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। भारतीय स्पिनर के हाथ से निकली मैजिकल बॉल के आगे रचिन चारों खाने चित हो गए। कीवी बैटर के हाव-भाव देखकर साफतौर पर लगा कि सुंदर की इस गेंद को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे।
सुंदर के हाथ से निकली मैजिकल बॉल
विल यंग के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड की पारी को पहले टेस्ट की तरह ही संवार रहे थे। रचिन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने अर्धशतक जमाया और कीवी टीम 200 के स्कोर के पास पहुंच चुकी थी। रचिन की पारी का अंत करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद वॉशिंगटन सुंदर के हाथों में थमाई।
सुंदर भी इंडियन कैप्टन के भरोसे पर एकदम खरे उतरे। वॉशिंगटन के हाथ से निकली बेहतरीन गेंद के आगे कीवी बैटर चारों खाने चित हो गया। सुंदर की बॉल हवा में हल्का सा लहराई और रचिन के बल्ले और पैड के बीच मौजूद स्पेस को चीरती हुई उनके ऑफ स्टंप से जा टकराई। रचिन सुंदर की इस गेंद को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे। रचिन को ना चाहते हुए भी 65 रन की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटना पड़ा।
वॉशिंगटन ने बरपाया कहर
पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में वॉशिंगटन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए। सुंदर के आगे कीवी टीम का हर बल्लेबाज पानी मांगता हुआ नजर आया। भारतीय स्पिनर ने अपने 23.1 ओवर के स्पेल में सिर्फ 59 रन खर्च करते हुए 7 विकेट निकाले। टेस्ट क्रिकेट में सुंदर ने पहली बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। पुणे के मैदान पर सुंदर ने न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। कीवी टीम के खिलाफ भारत की ओर से सुंदर ने तीसरा बेस्ट स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 259 रन बनाकर ढेर हुई।
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
12 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
13 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
32 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
44 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
54 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines