Vitality T20 Blast: इन दिनों जहां एक तरफ दुनियाभर में टी20 विश्व कप 2024 की धूम है तो वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड में विटालिटी टी20 ब्लास्ट लीग खेली जा रही है। 20 जून को इस लीग में यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और लंकाशायर क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक अजीब घटना देखने को मिली। मैच में एक ही गेंद पर नो-बॉल, हिट-विकेट और रन आउट देखने को मिला बावजूद इसके अंपायर ने बल्लेबाज को नॉटआउट करार दिया। मैच के दौरान का ये वाकया देखकर कुछ देर तक दर्शक भी हैरान रह गए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
शान मसूद को अंपायर ने दिया नॉटआउट
मैच में यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब की बल्लेबाजी चल रही थी तब क्रीज पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी उनके साथ ये वाकया हुआ। शान मसूद का पैर नो बॉल पर स्टंप पर लगा, इसके बाद शान रन लेने के लिए दौड़े तो दूसरे छोर पर गेंदबाज ने उनको रन आउट कर दिया।
लेकिन मसूद नियम 31.7 के तहत नॉट आउट रहे। दरअसल मसूद ने क्रीज छोड़ी क्योंकि उन्हें लगा कि वह आउट हैं और पूरी तरह से रन के लिए नहीं दौड़े थे। जिसके चलते बाद में अंपायर ने उनको नॉट आउट दिया। मैच के दौरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कुछ फैंस वीडियो देखने के बाद शान मसूद को भाग्यशाली क्रिकेटर भी बता रहे हैं।
शान का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शान मसूद ने 41 गेंदों पर 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में शान ने 5 चौके और 3 शानदार छक्के भी लगाए। वहीं इस मैच को यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने क्ष रनों से जीत लिया था। शान मसूद के अलावा जो रूट ने 33 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: प्लेइंग इलेवन में बदलाव के लिए तैयार रोहित शर्मा, मैच के बाद दिया ये बयान
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: हार्दिक पांड्या ने लगाए दो गगनचुंबी छक्के, एक लगा शीशे पर तो दूसरा गिरा मैदान के बाहर, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines