IPL 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है। टीम ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। 2 मैच जीतकर आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है, लेकिन आरसीबी का टॉप पर रहना भी पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग को रास नहीं आ रहा है। सहवाग को हाल ही में आरसीबी का मजाक उड़ाते हुए देखा गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है, हालांकि सहवाग का आरसीबी का ऐसे मजाक उड़ाना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।
सहवाग ने उड़ाया RCB का मजाक
आरसीबी की टीम आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, लेकिन सीजन-18 में रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम अच्छी लय में दिखाई दे रही है, लेकिन फिर भी वीरेंद्र सहवाग आरसीबी का मजाक उड़ाते दिखे। क्रिकबज पर बोलते हुए सहवाग ने कहा ” गरीबों को भी तो रहने दे, फोटो ले ले थोड़ी देर। पता नहीं कितनी देर गरीब लोग ऊपर रहेंगे। उन्हें फोटो खींचने दो। कौन जानता है कि वे कितने समय तक शीर्ष पर रहेंगे।”
आगे सहवाग ने कहा “आपको क्या लगता है, मैं पैसे के बारे में बात कर रहा था? नहीं। वे सभी पैसे के मामले में अमीर हैं। फ्रेंचाइजी हर सीजन में 400-500 करोड़ कमाती हैं। मैं उस बारे में बात नहीं कर रहा हूं। जिन्होंने एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है, मैं उन्हें गरीब कह रहा हूं।” हालांकि सहवाग के इस बयान के बाद फैंस थोड़े भड़कते हुए नजर आए, जिसके बाद फैंस ने सहवाग के इस वीडियो पर कमेंट करना भी शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘मैंने सिर्फ एक केला खाया, क्योंकि…’, KKR को ‘रुलाने’ वाले अश्विनी कुमार का बड़ा खुलासा
3 बार फाइनल तक पहुंची आरसीबी
साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी। तब से अब तक आरसीबी 3 बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंची है, लेकिन आज तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। जिसको लेकर अक्सर टीम को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार आरसीबी को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हर सीजन में आरसीबी की कमजोर कड़ी उनकी गेंदबाजी मानी जाती थी लेकिन इस बार टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs PBKS: श्रेयस अय्यर करेंगे Playing 11 में बदलाव? इस खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
6 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
28 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines