Virat Kohli In Vijay Hazare Trophy 2025-26: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में खेली गई साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में धमाल मचाते हुए नजर आए थे. कोहली ने इस सीरीज में दो धमाकेदार शतक जड़कर तहलका मचा दिया था. वहीं, अब किंग कोहली एक और बड़े टूर्नामेंट में धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं.
24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत होने जा रही है और इस 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे. दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने कन्फर्म कर दिया है कि विराट टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. कोहली ने खुद अपनी उपलब्धता की जानकारी DDCA को दे दी है.
ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलेंगे किंग कोहली
दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया. टीम ऐलान के साथ ही DDCA ने पुष्टि कर दी कि विराट कोहली इस टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में खेलते हुए नजर आएंगे. कोहली के अलावा, दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत और ईशांत शर्मा भी शामिल होंगे. ऋषभ पंत को इस सीजन के लिए दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है.
वहीं, तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी उपलब्ध होने पर दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे. शुरुआती दो मैचों के लिए घोषित स्क्वॉड में आयुष बडोनी को उपकप्तान बनाया गया है और नितीश राणा भी टीम का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: फिफ्टी के बाद माहिका शर्मा को हार्दिक पांड्या का फ्लाइंग किस, वायरल हुआ वीडियो
विराट कोहली इस दिन उतरेंगे मैदान पर!
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की टीम अपना पहला मुकाबला 24 दिसंबर को आंध्रा के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा मैच 26 दिसंबर को गुजरात से होगा. इन दोनों ही मुकाबलों में विराट कोहली के प्लेइंग XI में उतरने की पूरी उम्मीद है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाल मचाने के बाद कोहली इस टूर्नामेंट में भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे.
शुरुआती दो मुकाबलों के लिए दिल्ली की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी (उपकप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह (विकेटकीपर), नितीश राणा, रितिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कांडपाल, रोहन राणा, ईशांत शर्मा और नवदीप सैनी. स्टैंडबाय विकेटकीपर- अनुज रावत.
ये भी पढ़ें- पांच चौके, 5 सिक्स और 252 का स्ट्राइक रेट… Hardik Pandya ने जड़ा T20I का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक!
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
12 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
23 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
56 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines